
बेहतर शिक्षा के लिए यथासंभव प्रयास- विधायक
बाड़मेर. नव क्रमोन्नत राजकीय माध्यमिक विद्यालय मंगनाणियों की ढाणी, खारिया तला का उद्घाटन गुरुवार को विधायक मेवाराम जैन के मुख्य आतिथ्य एवं जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी की अध्यक्षता में हुआ।
संस्था प्रधान भंवरलाल प्रजापत ने प्रतिवेदन एवं स्वागत भाषण प्रस्तुत किया।
विधायक जैन ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से बेहतर शिक्षा के लिए यथासंभव प्रयास किए जा रहे हैं। इसी का नतीजा है कि आज यह विद्यालय माध्यमिक स्तर पर क्रमोन्नत हुआ है। उन्होंने ग्रामीणों से अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा के लिए विद्यालय में अधिकाधिक प्रवेश कराने का आह्वान किया। उन्होंने विद्यालय में दो हॉल के निर्माण के लिए पंद्रह लाख रुपए देने एवं भाडखा से चौखला सडक़ निर्माण करवाने की घोषणा की।
जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी ने राज्य सरकार की ओर से किए जा रहे शैक्षिक नवाचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज के समय में शिक्षा जरूरी है। अति विशिष्ट अतिथि मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी भीखाराम प्रजापत और विशिष्ट अतिथि बेरीवाला तला सरपंच खरताराम, समाजसेवी घमण्डीराम डूडी, सीबीईओ कृष्ण सिंह महेचा, खंगार सिंह कुमावत, नथाराम कुमावत, रामसिंह बोथिया, अलसाराम कुमावत, प्रेम कुमावत, पदमाराम सऊ, पीईईओ मुकेश कुमार लखारा ने भी विचार व्यक्त किए। गोमाराम जालूराम परिवार की ओर से निर्मित सरस्वती मंदिर का भी उद्घाटन किया।
ग्रामीण गोरधनराम प्रजापत ने समस्याओं पर प्रकाश डाला। संचालन बलवंता राम कुमावत ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापित खारिया तला सरपंच पवन कुमार सारण ने किया। रोहिली, भाडखा, चौखला, खारिया तला सहित आस-पास के गांवों के लोग उपस्थित रहे।१९६बाड़मेर. नवक्रमोन्नत विद्यालय का उद्घाटन करते अतिथि।
Published on:
30 Sept 2021 11:36 pm
बड़ी खबरें
View Allबाड़मेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
