8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाली का कुख्यात बदमाश समेत दो आरोपी गिरफ्तार, डोडा पोस्त, दो पिस्टल व 53 कारतूस बरामद

- मूलजी की ढ़ाणी गांव में एक ढ़ाणी में छिपे हुए थे बदमाश, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा- आरोपियों ने पुलिस टीम पर किए फायर, पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में किए फायर
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

bhawani singh

•

Updated: 22 Jan 2021, 8:37 PM IST

Barmer news

Barmer news

पचपदरा.
बालोतरा क्षेत्र के मूलजी की ढ़ाणी गांव में गुरुवार दोपहर को पाली के नामी तस्कर को गिरफ्तार करने पहुंची बाड़मेर पुलिस की स्पेशल टीम व बालोतरा सर्किल के थानों की टीम पर तस्कर ने फायरिंग कर दी, लेकिन पुलिस ने भी जवाबी कारज़्वाई में फायरिंग करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 4.70 क्विंटल अवैध डोडा पोस्त से भरी स्कोर्पियो कार, दो पिस्टल, 53 कारतूस व 4 खाली कारतूस बरामद किए। पुलिस दोनों तस्करों से पूछताछ में जुटी हुई है। पुलिस के पहुंचने से पहले एक डोडा पोस्त से भरी स्कोर्पियो गाड़ी को लेकर तस्कर वहां से लेकर भागने में कामयाब हो गए।


बालोतरा वृत्ताधिकारी धनफूल मीणा ने बताया कि गुरुवार दोपहर को पाली पुलिस से सूचना मिली कि पाली पुलिस का वांछित कुख्यात आरोपी पचपदरा थाना क्षेत्र में कहीं छिपा हुआ है। इस सूचना पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थानाधिकारी पचपदरा, कल्याणपुर, सिणधरी, समदडी, सिवाना, बालोतरा व जिला स्पेशल टीम मय जाब्ता के टीमों का गठन कर कुख्यात तस्कर व वांछित आरोपी जामाराम उर्फ जगदीश देवासी के छिपे होने के स्थान की जानकारी ली गई। इस पर कुख्यात बदमाश के पचपदरा थाना क्षेत्र के मूलजी की ढाणी गांव में घनश्याम पुत्र गिरधारीराम जाति जाट की ढाणी की घेराबंदी कर दबिश दी गई। पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही कुख्यात अपराधी जामाराम उफज़् जगदीश देवासी पुत्र कसनाराम निवासी सावलता पाली व उसका साथी करनाराम पुत्र सुखराम जाट निवासी बायतु भीमजी ने भागने का प्रयास किया, लेकिन दोनों बदमाशों ने स्वयं को पुलिस से घिरा देख पुलिस टीम पर तीन फायर किए, इस पर पुलिस टीम ने जवाबी कार्रवाई में दो फायर कर दोनों आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक स्कोर्पियो गाड़ी में भरे 4.70 क्विंटल डोडा पोस्त, 2 पिस्टल, 50 जिंदा कारतूस, 4 खाली कारतूस व 3 सिल्की कारतूस बरामद कब्जे में लेकर मौका कार्रवाई के बाद पचपदरा थाने लाकर जब्त किया गया। दोनों आरोपियों के खिलाफ राजकार्य में बाधा डालने, एनडीपीएस एक्ट व आम्र्स एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।


एक डोडा पोस्त से भरी स्कोर्पियो हुई पार
बताया जा रहा है कि ये तस्कर दो स्कोपिज़्यो गाडिय़ों में डोडा पोस्त की बड़ी खेप लेकर मूलजी की ढ़ाणी गांव में पहुंचे थे। इससे पहले इन तस्करों ने पाली पुलिस की नाकाबंदी को भी तोड़ा था। इसके बाद ये मूलजी की ढ़ाणी गांव में एक ढ़ाणी में छिप गए। यहां से एक नारायण नाम का एक शख्स डोडा पोस्त से भरी स्कोर्पियो गाड़ी लेकर सुबह ही निकल गया था। इसके बाद दोपहर को पुलिस ने पहुंच कर दबिश देकर कारज़्वाई की।


पुलिसकर्मियों ने भी पहने थे बुलेट प्रुफ जैकेट
बालोतरा क्षेत्र के मूलजी की ढ़ाणी गांव में कुख्यात बदमाशों को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम में से कई थानाधिकारियों ने बुलेट प्रुफ जैकेट पहन रखे थे, ताकि आमने-सामने फ ायरिंग होने पर अपराधियों से मुकाबला किया जा सकें। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रयास, आम्सज़् एक्ट, लूट व मारपीट के मामले दर्ज है। आरोपी जगदीश देवासी के खिलाफ पाली जिले में हत्या के प्रयास के 4, राजसमंद जिले में हत्या के प्रयास का एक व चित्तोडगढ़ जिले में आम्र्स एक्ट का एक प्रकरण दर्ज है। वहीं करनाराम के खिलाफ शिव, गिड़ा व बालोतरा थाने में एक-एक प्रकरण दर्ज है।


देसुरी में कांस्टेबल पर फायरिंग करना कबूला
पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी जगदीश ने कुछ समय पूर्व पाली जिले के देसुरी में पुलिस नाकाबंदी तोड़ कर भागने के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग की। इस दौरान एक पुलिस कांस्टेबल गोली लगने से गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। गुरुवार को दोनों तस्करों के गिरफ्तार होने के बाद पाली के देसूरी थाना प्रभारी सुरेश चौधरी भी पचपदरा थाने पहुंचे और स्थानीय पुलिस अधिकारियों से चर्चा की।


ये रहे टीम में शामिल
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरपतसिंह जैतावत व वृत्ताधिकारी धनफूल मीणा के सुपरविजन में गठित टीम में सिवाना थानाधिकारी प्रेमाराम, सिणधरी थानाधिकारी बलदेवराम, समदड़ी थानाधिकारी मीठाराम, कल्याणपुर थानाधिकारी महेश ढाका, बालोतरा थाने के उपनिरीक्षक कैलाशदान, स्पेशल टीम प्रभारी महिपालसिंह व पचपदरा थानाधिकारी प्रदीप डांगा शामिल थे।