पुलिस के अनुसार महाबार पीथल निवासी घनश्याम (7) पुत्र गणेशसिंह राजपुरोहित व शोभा (7) पुत्री मदनसिंह राजपुरोहित खेलते हुए करीब आधा किलोमीटर दूर देवीसिंह पुत्र रतनसिंह राजपूत के खेत में बनी डिग्गी के पास चले गए। वहां डिग्गी के चारों ओर तारबंदी की हुई थी, लेकिन दोनों बच्चे उसके ऊपर से अंदर चले गए। वहां पानी में डूबने से दोनों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक बच्चे काफी देर तक नहीं दिखे तो परिवार के लोगों ने उन्हें ढूंढना शुरू किया। वे जब डिग्गी के पास पहुंचे तो दोनों शव पानी में तैर रहे थे। आस-पास के ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकाल कर पुलिस थाना सदर में सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव कब्जे में लिए और पोस्टमार्टम के बाद परिजन के सुपुर्द किए।