6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शिक्षकों की समस्याओं पर हुआ मंथन

- सरकार को भेजे मांग पत्र -दो दिवसीय सम्मेलन का हुआ समापन
3 min read
Google source verification
Two-Day Conferences of Teacher Organizations

Two-Day Conferences of Teacher Organizations

बाड़मेर. जिले में शनिवार को विभिन्न शिक्षक संगठनों के दो दिवसीय सम्मेलनों का समापन हुआ। इस मौके पर शिक्षकों की समस्याओं पर मंथन हुआ। शिक्षा, शिक्षार्थी व शिक्षक के मुददों पर चर्चा के बाद सरकार के नाम मांगपत्र भेजे गए। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों व संघ के पदाधिकारियों ने भाग लिया।

राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम

संघ के सम्मेलन का समापन पंचायत समिति सभागार में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कमलसिंह राणीगांव ने कहा कि बदलने की शुरूआत हमें स्वयं से करनी होगी। उन्होंने शिक्षकों को समर्पित भाव से कार्य करने की बात कही। सम्मेलन में सर्वसम्मति से एनपीएस बन्द कर पुरानी पेंशन बहाली का प्रस्ताव ध्वनिमत से पारित किया। कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि चन्द्रवीरसिंह राव, उदयसिंह भंवरलाई, जयप्रकाश शारदा, हमीराराम कोडेचा, लक्ष्मी जांगिड़, पुरस्कृत शिक्षक राजेन्द्रसिंह मेड़तिया, प्रदेश महिला महामंत्री मीना मंसुरिया ने संबोधित किया। जिलाध्यक्ष छगनसिंह लूणू ने आभार व्यक्त किया।

राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ

संघ के सम्मेलन का समापन राउप्रावि संख्या 1 में हुआ। कार्यक्रम में विधायक मेवाराम जैन, पूर्व राजस्व मंत्री हेमाराम चौधरी, कांग्रेस जिला प्रवक्ता मुकेश जैन, गडरारोड बीइइओ रमेश खती, धनाऊ बीइइओ लतीफ खां ने शिरकत की। स्वागत भाषण पृथ्वीराज जाखड़ ने दिया।

संगठन के प्रदेश अतिरिक्त महामंत्री शेरसिंह भूरटिया, जिला मंत्री घमंडाराम कड़वासरा, जिला महिला मंत्री गीता खत्री ने शिक्षकों से समस्याओं के समाधान के लिए संगठन से जुड़कर एकजुट होने की अपील की। जिलाध्यक्ष नूतनपुरी गोस्वामी ने शिक्षकों की समस्याओं को लेकर सदन को अवगत करवाया। सम्मेलन संयोजक जगदीशचंद्र चौधरी ने आभार व्यक्त किया। संचालन गनी खां हालीपोतरा ने किया।

प्रगतिशील शिक्षक संघ

शिक्षक सम्मेलन का समापन राउप्रावि महावीर नगर में प्रदेशाध्यक्ष बन्नाराम चौधरी के मुख्य आतिथ्य व चूनाराम प्रजापत की अध्यक्षता में हुआ। जिला प्रवक्ता मोहनसिंह माचरा ने बताया कि सम्मेलन में शिक्षकों की समस्याओं पर मंथन हुआ। जिलाध्यक्ष देरावरसिंह चौधरी ने कहा कि संघ राज्य सरकार द्वारा पारित शिक्षा, शिक्षक व शिक्षार्थी विरोधी नीतियों की निन्दा करता है।

मुख्य अतिथि बन्नाराम चौधरी ने शिक्षकों को एकजूट रहने की बात कही। चुतराराम सियाग ने आगामी सम्मेलनों व आन्दोलनों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। महामंत्री गोरधन राम प्रजापत व सम्मेलन संयोजक रूखमणाराम चौधरी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

राजस्थान शिक्षक संघ पंचायतीराज

राजस्थान शिक्षक संघ पंचायतीराज का सम्मेलन सिणधरी में आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि देवाराम चौधरी थे। अध्यक्षता प्रदेश सभा अध्यक्ष बालाराम ने की। विशिष्ट अतिथि गुमनाराम जाखड़, जिलाध्यक्ष बांकाराम सांजटा रहे। इस मौके पर हेमाराम जाट ने विचार व्यक्त किए। स्वागत भाषण लक्ष्मणदास व धन्यवाद बांकाराम ने व्यक्त किए। इसके बाद 9 सुत्री मांगों का मांग पत्र सरकार को भेजा गया।

राजस्थान शिक्षक संघ अम्बेडकर

राजस्थान शिक्षक संघ अम्बेडकर के सम्मेलन का समापन जटिया समाज हनुमान मंदिर में हुआ। रामसर बीइइओ रमेश खती, धोरीमन्ना बीइइओ लक्ष्मण सोलंकी, धनाउ बीइइओ लतीफ खां, सेड़वा बीइइओ छगन राठौड़, शिक्षाविद मिश्रीमल मौर्य, रतनलाल फु लवारिया, अजाक जिलाध्यक्ष खीमराज परिहार, श्रम निरीक्षक रामचंद्र गडवीर, बहुजन लेखक प्रताप पागल, मघाराम हाथला, जयराम एवं राशिसं अम्बेडकर जिलाध्यक्ष भागीरथ कुलदीप के आतिथ्य में हुआ। सम्मेलन में भागीरथ कुलदीप ने औपचारिकताओं से दूर रहते हुए स्वचिंतन, स्वजागरण एवं सतत शिक्षा के साथ अपने आस पास के परिवेश की जागृति व अपने को कमजोर नही मानने की बात कही। कार्यक्रम को रामचंद्र गढवीर, किरण फ ुलवारिया ने सम्बोधित किया। वार्षिक प्रतिवेदन महामंत्री मोहन बोस ने प्रस्तुत किया। गुरु सम्मान से नवाजे गए चम्पलाल गर्ग व सहयोगकर्ताओं का सम्मान किया।

राधा कृष्णन संघ का सम्मेलन आज

राधाकृष्णन शिक्षक संघ का जिला सम्मेलन रविवार को जांगिड़ भवन में कर्नल मानवेन्द्र सिंह के मुख्य आतिथ्य में होगा। कार्यक्रम संयोजक देवीसिंह भदरु ने बताया कि सम्मेलन की अध्यक्षता विधायक मेवाराम जैन करेंगे। विशिष्ट अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक ओमप्रकाश शर्मा, शिक्षाविद् बंशीधर तातेड़, आजाद सिंह शिवकर, समाज सेवी स्वरूप सिंह खारा, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक गुलाब सिंह राठ़ौड़, शिवप्रकाश पित्ती आदि मौजूद रहेंगे।