7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ट्रेलर-टैंकर की आमने-सामने भिड़ंत आग लगने से दो जिंदा जले

ट्रेलर में सवार 2 लोग हुए गंभीर घायल

less than 1 minute read
Google source verification
ट्रेलर-टैंकर की आमने-सामने भिड़ंत आग लगने से दो जिंदा जले

ट्रेलर-टैंकर की आमने-सामने भिड़ंत आग लगने से दो जिंदा जले



सिणधरी . आरजीटी पुलिस थाना क्षेत्र के नया नगर के एक होटल के पास शुक्रवार देर शाम ट्रेलर व टैंकर में आमने-सामने से भिड़ंत हो गई जिससे टैंकर पलट गया। गुजरात से टैंकर तेल भरकर सिणधरी की ओर आ रहा था। सामने से मिट्टी भरकर टे्रलर गुजरात की तरफ जा रहा था, होटल के पास दोनों में भिड़ंत हो गई जिससे टैंकर व ट्रेलर में आग लग गई। ट्रेलर व टैंकर की भिड़ंत के बाद आग लगने पर आरजीटी वह बालोतरा दमकल को सूचना दी गई। आरजीटी व बालोतरा दमकल मौके पर पहुंची तब तक दोनों टैंकर व टे्रलर के आगे का हिस्सा पूरी तरह से जल चुका था। दोनों दमकल ने आग पर काबू पाया।
टैंकर चालक जिंदा जला
जानकारी के अनुसार ट्रेलर व टैंकर की भीषण भिड़ंत के बाद दोनों वाहन आपस में चिपक गए जिससे टैंकर में सवार दोनों लोग आग लगने से जिंदा जल गए वह टे्रलर में सवार दो लोगों को गंभीर अवस्था में बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती करवाया जिनका उपचार जारी। घटना के बाद वाहनों की कतारें लग गई।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग