8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मॉडल स्कूलों में  मिलेगी यूनिफॉर्म, 28781 विद्यार्थियों के खातों में जमा होगी राशि

- प्रति विद्यार्थी 740 रुपए यूनिफॉर्म के कपड़े व सिलाई के लिए नकद राशि
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Dileep Kumar Dave

•

Updated: 26 Feb 2023, 10:19 PM IST

br2702c20.jpg

दिलीप दवे बाड़मेर. अब प्रदेश के मॉडल स्कूल विद्यार्थी भी नि:शुल्क यूनिफॉर्म का लाभ ले पाएंगे। राज्य सरकार ने इसके लिए 2 करोड़ 12 लाख रुपए से ज्यादा की राशि आवंटित की है जो सीधे विद्यार्थियों के बैंक खातों में जमा होगी। इससे प्रदेश के 28 हजार 781 विद्यार्थी यूनिफॉर्म प्राप्त करेंगे।राज्य के हिंदी माध्यम सरकारी विद्यालयों में कक्षा पहली से आठवीं तक के विद्यार्थियों को दो यूनिफॉर्म नि:शुल्क दी जाती है। दो यूनिफॉर्म के लिए कपड़ा राज्य सरकार की ओर से तय फर्म के अनुसार दिया गया जबकि सिलाई की राशि बच्चों के खातों में जमा हुई थी। इस योजना से स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल के विद्यार्थी वंचित रह गए थे। प्रदेश में 134 मॉडल स्कूल है जिसमें 28781 कक्षा छठीं से आठवीं में अध्ययनरत है जिनको यूनिफॉर्म का लाभ मिलना है। अब सरकार ने इनको भी यूनिफॉर्म नि:शुल्क देने का निर्णय किया। इस पर अब प्रति विद्यार्थी 740 रुपए की दर से राशि दी जाएगी। मॉडल स्कूल के विद्यार्थियों के लिए 21297940 रुपए की राशि आवंटित की गई है।

दो ड्रेस की राशि- सरकार ने जो राशि आवंटित की है, उससे दो ड्रेस बननी है। हिंदी माध्यम में 540 कपड़े के लिए संबंधित फर्म का दिया था जबकि दो सौ रुपए सिलाई के लिए बच्चों के खातों में जमा करवाए थे। मॉडल स्कूल में उक्त राशि सीधे विद्यार्थियों के खाते में जमा करवाई है।

राशि आवंटित हुई है- स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल के कक्षा छठीं से आठवीं के विद्यार्थियों को भी नि:शुल्क यूनिफॉर्म के लिए राशि आवंटित की गई है। उक्त राशि उनके खातों में जमा होगी।-ईश्वरदान बारहठ, प्रधानाचार्य, मॉडल स्कूल चूली बाड़मेर