8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी की कोरोना रिपोर्टं निगेटिव, कुछ दिन होम आइसोलेशन में रहेंगे

-पॉजिटिव आने के बाद जोधपुर के अस्पताल में थे भर्ती-नेगेटिव रिपोर्ट के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए केंद्रीय मंत्री बाड़मेर-जैसलमेर सांसद
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Mahendra Trivedi

•

Updated: 18 Aug 2020, 9:16 PM IST

केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी की कोरोना रिपोर्टं निगेटिव, कुछ दिन होम आइसोलेशन में रहेंगे

केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी की कोरोना रिपोर्टं निगेटिव, कुछ दिन होम आइसोलेशन में रहेंगे

बाड़मेर. बाड़मेर-जैसलमेर सांसद एवं केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री कैलाश चौधरी की मंगलवार को कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। वे गत 8 अगस्त को कोरोना पॉजिटिव मिले थे। केंद्रीय मंत्री ने मंगलवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा, 'आज मेरी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई है। डॉक्टर्स की सलाह पर अभी कुछ और दिनों तक होम आइसोलेशन में रहूंगा।
चौधरी ने कहा, 'कोरोना संक्रमण से लडऩे में मेरी मदद करने वाले और मेरा उपचार करने वाले एम्स जोधपुर के सभी डॉक्टर्स व पैरामेडिकल स्टाफ का भी आभार व्यक्त करता हूं।Ó इससे पहले 8 अगस्त को केंद्रीय मंत्री ने खुद जानकारी देते हुए बताया था कि वो कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके बाद जोधपुर एम्स में भर्ती कराया गया था।
पॉजिटिव आने से पहले रहे थे दौरे पर
उल्लेखनीय है कि केंद्रीय मंत्री के पॉजिटिव आने के बाद उनके संपर्क में आए बालोतरा क्षेत्र के करीब 200 लोगों ने जांच करवाई थी। मंत्री इससे पहले जैसलमेर के दौरे पर भी रहे थे। वहां पर संपर्क वाले लोगों से उन्होंने खुद जांच करवाने का आग्रह भी किया था।