8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

केंद्रीय राज्य मंत्री चौधरी ने किया अस्पताल का निरीक्षण

उड़ी सोशल डिस्टेंस की धज्जियां
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Dileep Kumar Dave

•

Updated: 29 Apr 2021, 12:34 AM IST

केंद्रीय राज्य मंत्री चौधरी ने किया अस्पताल का निरीक्षण

केंद्रीय राज्य मंत्री चौधरी ने किया अस्पताल का निरीक्षण


सिणधरी/ बाड़मेर. सिणधरी उपखंड मुख्य सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी व स्थानीय विधायक हमीरसिंह भायल ने बुधवार को निरीक्षण किया।
केंद्रीय मंत्री चौधरी ने अस्पताल में पहुंचकर अस्पताल के वार्डों का निरीक्षण किया और भर्ती मरीजों से मिल हालात पूछे। कोविड १९ को लेकर उपखंड अधिकारी विरमाराम चौधरी, ब्लॉक सीएमएचओ उम्मेदाराम चौधरी, सीएससी प्रभारी डॉ. अर्जुन विश्नोई व अन्य डॉक्टरों के साथ बैठक करक वैक्सीनेशन के बारे में जानकारी ली। आगामी दिनों में कोरोना महामारी के बचाव को लेकर तैयारियों को लेकर चर्चा की। प्रजापत समाज के लोगों ने केंद्रीय मंत्री को ज्ञापन सौंपकर बताया कि कमलेश प्रजापत की हत्या करके फर्जी एनकाउंटर का रूप दिया गया जिसकी सीबीआई से जांच करवाने की मांग की गई।
पहुंचे लोग टूटी लाइन लाइन- केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी को आए सुनकर सैकड़ों की संख्या में लोग अस्पताल पहुंच गए निरीक्षण के दौरान कोविड-१९ की गाइडलाइंस दूर - दूर तक नजर नहीं आई। मंत्री के पहुंचने पर सैकड़ों की संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता अस्पताल पहुंच गए जिससे अधिक संख्या में भीड़ जुट गई। निरीक्षण के दौरान एक बार तो नजारा मेले की तरह दिखने लग गया।
चिकित्सकों पर आरोप, लगाई डांट- जिला परिषद सदस्य हंसराज प्रजापत ने मंत्री के सामने डॉक्टरों की लापरवाही को लेकर सवाल खड़े किए। प्रजापत ने बताया कि डॉक्टर ओपीडी के समय अपने क्वार्टर पर मरीज देखते हैं व मोटी रकम वसूलते हैं, ं जिससे आमजन को हर समय समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

इस दौरान मंत्री व सिवाना विधायक हमीर सिंह भायल ने डॉक्टर से बात करते हुए सख्त हिदायत देते हुए बताया कि आगे से कोई शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। डॉक्टरों को नियमित अस्पताल में बैठकर मरीजों की सेवा करनी चाहिए।