बाड़मेर . पीपा क्षत्रिय दर्जी समाज बाड़मेर-जैसलमेर का चतुर्थ सामूहिक विवाह महोत्सव गुरुवार को वसंत पंचमी के अवसर पर बाड़मेर मगरा स्थित पीपाजी छात्रावास में आयोजित होगा। समाज अध्यक्ष औंकारसिंह चावड़ा ने बताया कि शादियों में बढ़ रहे अनावश्यक खर्च एवं दिखावे को बंद करने की दिशा में समाज जाग्रत हो रहा है।