ग्राम विकास अधिकारियों के अनुसार राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ 11सूत्री मांग पत्र को लेकर विगत 3 वर्षों से ज्ञापन देकर शासन एवं सरकार का ध्यान आकर्षण करा रहा है, लेकिन मुख्यमंत्री कार्यालय के निर्देशों एवं लिखित समझौतो के बाद भी शासन एवम सरकार की ओर से मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं की जा रही है। शासन एवं सरकार के उपेक्षात्मक रवैये से आहत होकर प्रदेश के ग्राम विकास अधिकारियों आंदोलन की राह चुनी है। संघ की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने, हार्ड ड्यूटी व अतिरिक्त प्रभार भत्तों में वृद्धि करने के निर्णय के लिण् संगठन सरकार का आभारी है लेकिन सबसे महत्वपूर्ण मांगों जिनमें ग्राम विकास अधिकारी संवर्ग की ग्रेड पे 3600 करने, एक बारीय जिला कैडर परिवर्तन , समयबद्व पदोन्नति, चयनित वेतनमान आदि को लेकर सरकार के कोई आदेश जारी नहीं करने पर रोष है।