सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में बाड़मेर के शिव उपखंड के कानासर की स्कूली छात्रा चौके-छक्के लगाती नजर आ रही है। वायरल वीडियो को लेकर महान क्रिकेटर सचिव तेंदुलकर ने मंगलवार को ट्वीट किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में कानासर की छात्रा का वीडियो शेयर करते लिखा है कि कल ही तो ऑक्शन हुआ और आज मैच भी शुरू ? क्या बात है, रियली एंजोय योर बैटिंग। उल्लेखनीय है कि सोमवार को ही वुमन प्रीमियर लीग का ऑक्शन हुआ है।