6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

संत निरंकारी मिशन बाड़मेर का वर्चुअल संत समागम 29 को

मिशन प्रमुख सुदीक्षा देंगी प्रवचन

less than 1 minute read
Google source verification
संत निरंकारी मिशन बाड़मेर का वर्चुअल संत समागम 29 को

संत निरंकारी मिशन बाड़मेर का वर्चुअल संत समागम 29 को

बाड़मेर. संत निरंकारी मण्डल बाड़मेर का वर्चुअल संत समागम बुधवार शाम 7:०० से 9:30 बजे तक आयोजित होगा। संत निरंकारी मण्डल बाड़मेर के मीडिया प्रभारी हितेश तंवर ने बताया कि,बुधवार को आयोजित होने वाला वर्चुअल संत समागम निरंकारी मिशन के वर्तमान प्रमुख सुदीक्षा की अध्यक्षता में होगा।कोरोना महामारी के वैश्विक संकट को देखते हुए सरकार के निर्देशों के तहत निरंकारी मण्डल से जुड़े श्रद्धालु सतगुरु माता सुदीक्षा के वर्चुअल दर्शन कर आशीर्वचनों को श्रवण कर रहे हैं।

निरंकारी मिशन दिल्ली की ओर से 29 सितम्बर बुधवार को बाड़मेर जोन का वर्चुअल संत समागम कार्यक्रम आयोजित होगा। संत निरंकारी मण्डल बाड़मेर के जोनल प्रभारी संत शांतिलाल ने बताया कि समागम की तैयारियां पूर्ण कर ली है। संत समागम में बाड़मेर, जोधपुर, श्रीगंगानगर, भीलवाड़ा, अजमेर, बीकानेर जोन शामिल होंगे।

कोरोना महामारी के वैश्विक संकट को देखते हुए सरकार के निर्देशों को सम्मुख रख कर विश्वभर में बने निरंकारी भवनों में विशेष सत्संग नहीं होकर मिशन के सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज भी निरंकारी भक्तों को सप्ताह में तीन बार आर्शीवाद प्रदान कर रहे हैं। साथ ही भारत के सभी निरंकारी जॉन के भक्तजन प्रत्येक बुधवार को बारी-बारी से सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज के वर्चुअल दर्शन कर आशीर्वचनों को श्रवण कर रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग