बालोतरा बंद के दौरान अस्पताल की मोर्चरी के बाहर आयोजित धरना स्थल पर मेघवाल समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक रूपाराम धनदे, पूर्व मंत्री हेमाराम चौधरी, पूर्व विधायक मदन प्रजापत ने संबोधित किया। नेताओं ने कहा कि यह हत्याकांड मानवता पर कलंक है। इस घटना से सर्व समाज में रोष है। कोई दुश्मन के साथ भी ऐसा व्यवहार नहीं करता। प्रदेश सरकार ने राजस्थान राइजिंग कार्यक्रम पर 5 हजार करोड़ रुपए खर्च किए, लेकिन दलित, कमजोर परिवार की मदद करने से आनाकानी कर रही है। उत्तरप्रदेश में सरकार अपराधियों पर बुलडोजर चला रही है। प्रदेश सरकार धन्ना सेठों के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाए उनकी जेसीबी की सुरक्षा के लिए सेना लगा रही है।