16 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विश्नोई समाज प्रतिभा सम्मान समारोह 29 को

- रात्रि जागरण व रक्तदान शिविर का भी होगा आयोजन

less than 1 minute read
Google source verification
विश्नोई समाज प्रतिभा सम्मान समारोह 29  को

विश्नोई समाज प्रतिभा सम्मान समारोह 29 को

बाड़मेर. विश्नोई समाज का जिला स्तरीय सम्मान समारोह २९ अगस्त को जिला मुख्यालय के विश्नोई छात्रावास विश्नोई कॉलनी में आयोजित होगा। श्री गुरु जम्भेश्वर सेवा संस्थान संरक्षक रुघनाथराम खीचड़ ने बताया कि संस्थान के पूर्व अध्यक्ष लाधुराम गोदारा की 89वीं जयंती पर जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिले समस्त नवनिर्वाचित सरपंच, जिला परिषद सदस्य,पंचायत समिति सदस्य, 2020-2021में नवनियुक्त सरकारी कर्मचारियों व भामाशाह का सम्मान होगा।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता इंजीनियर आर.के.कड़वासरा दिल्ली होंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में राज्य के विश्नोई समाज के वर्तमान व पूर्व विधायक, सांसद भी शिरकत करेंगे। जिले वर्तमान सांसद, समस्त वर्तमान विधायक, जिला प्रमुख उपस्थित रहेंगे। वहीं समाज के कर्मचारी भी मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।

साथ ही लालबूंद जीवन दाता सेवा समिति बाड़मेर के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का भी आयोजन होगा।

खीचड़ ने बताया कि कार्यक्रम में 28 अगस्त को रात्रि एक शाम गुरु जम्भेश्वर के नाम जागरण में संत राजू महाराज एवं पार्टी भजनों की प्रस्तुति देगी।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग