8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

संकल्प : सबसे पहले करेंगे मतदान, उसके बाद दूसरे काम

कार्यक्रम में राजकीय मेडिकल कॉलेज संलग्न चिकित्सालय समूह अधीक्षक डॉ. बीएल मंसूरिया ने स्टूडेंट्स, फैकल्टी व चिकित्सा कर्मियों को शपथ दिलाई। इस अवसर पर डॉ. मंसूरिया ने कहा कि मतदान करना हम सभी का कर्तव्य है
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Mahendra Trivedi

•

Updated: 9 Nov 2023, 12:03 PM IST

कार्यक्रम में 200 स्टूडेंट़्स ने ली शपथ

कार्यक्रम में 200 स्टूडेंट़्स ने ली शपथ

अधिकाधिक मतदाताओं को मतदान करने को प्रेरित करने के लिए राजस्थान पत्रिका की ओर से जागो जनमत अभियान के तहत कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। बाड़मेर के राजकीय नर्सिंग कॉलेज में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में नर्सिंग स्टूडेंट्स व स्टॉफ ने मतदान करने की शपथ ली। इस मौके पर करीब 200 स्टूडेंट़्स ने शपथ ली। ।

अपना वोट देने जरूर जाएं

नर्सिंग कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में राजकीय मेडिकल कॉलेज संलग्न चिकित्सालय समूह अधीक्षक डॉ. बीएल मंसूरिया ने स्टूडेंट्स, फैकल्टी व चिकित्सा कर्मियों को शपथ दिलाई। इस अवसर पर डॉ. मंसूरिया ने कहा कि मतदान करना हम सभी का कर्तव्य है। इसलिए मतदान दिवस को हम अपना वोट देने जरूर जाएं। मतदान करने की शपथ हमारे वोट देने के संकल्प को और मजबूत करती है। स्टूडेंट्स ने मतदान की शपथ लेने के साथ अन्य मतदाताओं को भी प्रेरित करने की बात कही। इस अवसर पर नर्सिंग कॉलेज के शंकर भवानी, मंगलाराम, रूपकंवर सहित अन्य स्टॉफ मौजूद रहा।

युवाओं की बढ़चढ़ कर भागीदारी

राजस्थान पत्रिका के जागो जनमत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा मतदाता शपथ ले रहे है। युवाओं की भागीदारी इस बार चुनावों में बढ़चढ़ कर होगी। शपथ कार्यक्रमों का सिलसिला बाड़मेर की सभी सातों विधानसभा क्षेत्रों में लगातार चल रहा है। इसके अलावा मतदाता जागरूकता के कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं।