8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वीटीएम किट खत्म, कोविड सैम्पलिंग बंद

-नमूने लेना शुरू करने के दो घंटे बाद ही किट हो गए खत्म-जिला अस्पताल के दोनों नमूना संग्रहण केंद्र हुए बंद-एक केंद्र पर लगा दिया ताला, दूसरे से कार्मिक नदारद-मरीजों ने जताया रोष, दूर से आने वाले दिखे परेशान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Mahendra Trivedi

•

Updated: 30 Apr 2021, 10:34 PM IST

वीटीएम किट खत्म, कोविड सैम्पलिंग बंद

वीटीएम किट खत्म, कोविड सैम्पलिंग बंद

बाड़मेर. कोविड सैम्पलिंग में काम आने वाले वायरल ट्रांसपोर्ट मीडियम (वीटीएम) किट गुरुवार को अचानक खत्म हो गए। इस बीच जिला अस्पताल के दोनों नमूना संग्रहण केंद्रों पर मरीजों की लंबी कतारें लगी हुई थी। अचानक कार्मिकों ने नमूने लेने बंद कर दिए और पुराने परिसर के केंद्र पर ताला लगा दिया गया। वहीं ओपीडी के नमूना संग्रहण केंद्र से कार्मिक नदारद हो गए।
जानकारी के अनुसार जिला अस्पताल के दोनों केंद्रों पर सुबह ओपीडी समय से नमूने लेने शुरू किए। कार्मिकों ने बताया कि उन्हें 100 वीटीएम किट मिले थे। जब 100 मरीज हुए तो किट खत्म हो गए और मांगने पर भी नहीं मिले। इसके कारण केंद्र पर ताला लगाने के अलावा कोई विकल्प नहीं रहा। इस दौरान करीब दो घंटे ही नमूने लिए जा सके और सुबह 11.30 बजे किट खत्म होने पर नमूना संग्रणण केंद्र बंद करने पड़े।
कतारें लम्बी, इंतजार करते रहे मरीज
जिला अस्पताल की ओपीडी में आने वाले संदिग्ध मरीजों के लिए अलग से लिए जा नमूनों के संग्रहण केंद्र पर मौजूद लोगों को वीटीएम खत्म होने की जानकारी देकर रवाना कर दिया। वहीं पुराने परिसर में लोग केंद्र की खिड़की पर काफी देर इंतजार करते दिखे। कई संदिग्ध जब केंद्र के गेट पर पहुंचे तो उन्हें वहां ताला दिखा। कार्मिक भी कहीं नजर नहीं आए। लोगों ने बताया कि सुबह 9 बजे ही पंजीयन करवा दिया। इसके बावजूद उनका नमूना नहीं लिया गया। वहीं एक युवती भी यहां नमूने को लेकर भटकती रही। वहीं यहां केंद्र पर लगे एक कार्मिक ने बताया कि उसने महिला मरीजों को प्राथमिकता देेते हुए उनके किट खत्म होने से पहले नमूने लिए थे।

स्टोर में आते ही वितरित कर दिए जाएंगे

ड्रग स्टोर में वीटीएम आते ही वितरण कर दिया जाता है। करीब 10 हजार वीटीएम गुरुवार रात को पहुंचेंगे। स्टोर में आते ही वितरित कर दिए जाएंगे।
बीएस गहलोत, ड्रग स्टोर इंचार्ज बाड़मेर