8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सर्द रात और सूची का लंबा होता इंतजार

-एएनएम प्रशिक्षण की काउंसलिंग के लिए उमड़े आवेदक-देर रात तक चयनितों की सूचियां नहीं हुई तैयार-जिले की 45 सीटों के लिए पहुंचे 200 से अधिक आवेदक
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Mahendra Trivedi

•

Updated: 27 Jan 2021, 10:11 PM IST

सर्द रात और सूची का लंबा होता इंतजार

सर्द रात और सूची का लंबा होता इंतजार

बाड़मेर. एएनएम प्रशिक्षण के लिए जिले की निर्धारित 45 सीटों के लिए बुधवार को सैकड़ों की संख्या में आवेदक काउंसलिंग के लिए सीएमएचओ कार्यालय पहुंचे। यहां पर सुबह से ही कतारें लगी रही। लेकिन चयनितों की सूची देर रात 10 बजे तक जारी नहीं हुई।
जानकारी अनुसार सुबह से आवेदन जमा किए गए और बाद में जांच का काम शुरू हुआ। कार्मिकों के अनुसार आवेदनों की तीन से चार स्तर पर जांच की गई, जिससे मैरिट बनाने के दौरान कोई पात्र वंचित नहीं रह जाए। इसके चलते सुबह से चल रहा चयन का काम रात तक पूरा नहीं हो पाया।
आवेदकों ने जताया रोष
देर रात तक चयनितों की सूची जारी नहीं होने पर कुछ आवेदकों ने रोष जताया। उन्होंने आरोप लगाया कि सूची में धांधली की आशंका है। सूची के इंतजार मेंं आवेदक यहां पर रात में भी जमे रहे और कुछ देर हंगामा भी किया।
ज्यादा आवेदन से हुई देरी
एएनएम प्रशिक्षण की काउंसलिंग के लिए आशाएं ज्यादा आ गई। आवेदनों की जांच बहुत ही सावधानी से की गई, इसके कारण देरी हुई। हम रात में ही चयनितों की सूची जारी करने की कोशिश में लगे हैं।
डॉ. बीएल विश्नोई, सीएमएचओ बाड़मेर
केप्शन....656
बाड़मेर के सीएमएचओ कार्यालय के बाहर बुधवार रात को सूची के इंतजार में जमा आवेदक। पत्रिका