8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाड़मेर में बारिश का आज रेड अलर्ट, भारी से अति भारी बरसात की चेतावनी

-मौसम विभाग ने 24 अगस्त के लिए जारी की है चेतावनी-वहीं अगले पांच दिनों तक भी अत्यंत भारी बरसात की आशंका-बाड़मेर जिले में बरसात की कैटैगरी वाइड स्प्रेड एरिया
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Mahendra Trivedi

•

Updated: 24 Aug 2020, 6:10 AM IST

बाड़मेर में बारिश का आज रेड अलर्ट, भारी से अति भारी बरसात की चेतावनी

बाड़मेर में बारिश का आज रेड अलर्ट, भारी से अति भारी बरसात की चेतावनी

बाड़मेर. जिले में मानसून की सक्रियता बढ़ती जा रही है। मौसम विभाग ने बाड़मेर जिले के लिए सोमवार को भारी बरसात का रेड अलर्ट जारी किया है। जिले में कई स्थानों पर भारी से अत्यंत भारी बरसात होने की चेतावनी जारी की गई है।
मौसम विभाग के अनुसार मानसून के कम दबाव का क्षेत्र पूर्वी राजस्थान के ऊपर है। इसके अगले दो दिनों में पश्चिमी राजस्थान की तरफ आगे बढऩे के साथ कमजोर होने की आशंका है। ऐसी स्थिति में बाड़मेर सहित जालोर जिले में अत्यंत भारी बरसात हो सकती है। इसके बाद भी बरसात का सिलसिला जारी रहेगा।
27 अगस्त तक तेज बरसात
मौसम विभाग माने तो अगले पांच दिनों तक बाड़मेर जिले में कहीं-कहीं भारी बरसात का सिलसिला जारी रहेगा। इस दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने जिले में तेज गर्जना के साथ भारी बरसात और वज्रपात की आशंका जताई है।
क्या है वाइड स्प्रेड एरिया
मौसम विभाग ने सोमवार के लिए जारी भारी बरसात का एरिया वाइड स्प्रेड (डब्लूयएस) कैटेगरी में बताया गया है। इसके अनुसार क्षेत्र के 76-100 फीसदी स्टेशनों पर बरसात हो सकती है। ऐसे में पूरे जिले में बरसात की आशंका है।
रेड अलर्ट में कितनी होती है बरसात
जिस जिले के लिए रेड अलर्ट जारी किया जाता है मौसम विभाग वहां 115.6 से 204.4 एमएम बरसात की आशंका मानता है। यह चेतावनी 24 घंटे के लिए जारी की जाती है। ऐसे में बाड़मेर में सोमवार को बारिश को लेकर अलर्ट रहने की जरूरत है।
तापमान में नहीं आई कमी
जिले में कई स्थानों पर पिछले कुछ दिनों से अच्छी बरसात के बाद तापमान अब भी 40 डिग्री के आसपास बना हुआ है। रविवार को भी अधिकतम तापमान 38.5 व न्यूनतम 27.6 डिग्र्री रेकार्ड किया गया।