8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पानी की किल्लत हुई तो याद आए हैंडपम्प

विशेष अभियान में 1198 की मरम्मत-जिले में 7 हजार 600 से अधिक हैंडपम्प
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Mahendra Trivedi

•

Updated: 23 Jun 2020, 8:48 PM IST

पानी की किल्लत हुई तो याद आए हैंडपम्प

पानी की किल्लत हुई तो याद आए हैंडपम्प

बाड़मेर. जिले भर में कोविड 19 के हालातों में चलाए जा रहे हैंडपम्प मरम्मत अभियान में अलग अलग ग्रामीण इलाकों से खराब हैडपम्प के बारे में मिल रही जानकारी पर तुरन्त समाधान किया जा रहा है। वहीं इस अभियान में दूरस्थ ग्रामीण इलाकों में अन्य जल स्रोतों के खराब होने की शिकायतों का भी समाधान हो रहा है। इस अभियान के तहत 1 अप्रेल से अब तक जिले भर में 1198 हैडपम्प की मरम्मत कर उन्हें शुरू किया गया। विशेष अभियान के तहत ग्रामीण इलाकों में 1180 हैंडपम्प दुरुस्त किए गए। शहरी इलाकों में इनकी संख्या 18 है। जिले भर में ग्रामीण इलाकों में 7 हजार 6 सौ 44 हैंडपम्प लगे हुए है और शहरी क्षेत्र में संख्या 55 है।
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग बाड़मेर के नगर खण्ड के अधिशासी अभियंता हजारी राम बालवा ने बताया कि हैंडपम्प की रिपेयरिंग के साथ साथ विभिन्न ट्यूबवैल में पंप मोटर को चालू किए जा रहा है। वही कई जगहों पर ट्यूबवेल भी शुरू किए जा रहे हैं। अभियान में बाड़मेर शगर के आसपास के इलाकों के साथ साथ सदूर ग्रामीण इलाकों में सड़के के किनारे व अंदरूनी क्षेत्रो में खराब हुए हैंडपम्पों को सही किया जा रहा है।