8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

थार में लू और गर्मी की सीजन में ठंडी बयार, 5 दिन से रोज बरसात

मई में हर साल चलती है गर्म हवा और लू के थपेड़े, इस बार राहत -चार दिनों से बारिश के बाद रात-दिन का पारा आया नीचे -मानसून के दिनों जैसा मौसम, गर्मी दूर-दूर तक नहीं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Mahendra Trivedi

•

Updated: 2 May 2023, 1:22 PM IST

थार में लू और गर्मी की सीजन में ठंडी बयार, 5 दिन से रोज बरसात

थार में लू और गर्मी की सीजन में ठंडी बयार, 5 दिन से रोज बरसात

बाड़मेर. मौसम में पिछले 5 दिनों से बदलाव के चलते मई का पहला दिन भी बड़ी राहत में बीता। जबकि अप्रेल और मई में तापमान 45 डिग्री के आसपास रहता है और दिन और रात में लू के थपेड़े झेलने पड़ते है। इस बार पश्चिमी विक्षोभ के बार-बार आने के कारण लोगों को उबालने वाली गर्मी की सीजन में बरसात का लुत्फ मिल रहा है। गत शुक्रवार से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला जारी रहा। बाड़मेर सहित जिले के कई गांवों और कस्बों में तेज हवा के साथ बादल बरसे।
थार में अप्रेल के बाद मई शुरू होने के साथ ही पारा चढऩे लगता है। दिन में बाहर निकलना तक मुश्किल हो जाता है और कोलतार की सड़कें पिघलने लगती है। थार में ऐसा मौसम लोगों ने पहले नहीं देखा है। जब लगातार चार दिनों अप्रेल-मई के दिनों में बरसात चली हो और आगे भी बादल-बारिश का पूर्वानुमान है। ऐसे में अगले सात दिनों तक गर्मी कहीं आसपास भी नहीं होगी।
बारिश से मौसम खुशगवार
बरसात का सिलसिला चलने से पूरे जिले में मौसम खुशगवार बना हुआ है। लोग बारिश का आनंद भी ले रहे हैं और उद्यानों में घूमने-फिरने के लिए बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। इन दिनों में भीषण गर्मी के लिए जाने वाले बाड़मेर में मौसम का यह रूप लोगों को आश्चर्यचकित कर रहा है।
सामान्य से नीचे चल रहा पारा
लगातार बारिश के कारण रात-दिन का तापमान सामान्य से नीचे ही रेकार्ड हो रहा है। जबकि मई की शुरूआत पर तो पारा सामान्य से अधिक ही रहता है। इस बार मौसम के बदले रूप के कारण अधिकतम तापमान पिछले चार दिनों से सामान्य से करीब 8-10 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5-7 डिग्री कम रेकार्ड हुआ है।
रात में चादर ओढऩे जैसा मौसम
बाड़मेर में दिन में भी कूलर और एसी की जरूरत खत्म हो गई है। रात में तो स्थिति यह हो रही है कि चादर तक ओढऩी पड़ रही है। रात में पारा काफी नीचे जा रहा है। ऐसे में पंखों की स्पीड भी कम हो चुकी है। लोगों के लिए मौसम राहत भरा हो गया है।
अब तक बाड़मेर में 18 एमएम बारिश
बाड़मेर में पिछले चार दिनों में 18 एमएम के करीब बादल बरस चुके है। पिछले शुक्रवार को सबसे ज्यादा 15 एमएम बारिश हुई। इसके बाद भी लगातार हल्की बरसात का सिलसिला चल रहा है। गत चार दिनों से बाड़मेर में शाम होते-होते बारिश आ जाती है। वहीं दिन में भी बादलों की आवाजाही और ठंडी हवा गर्मी की सीजन में सुकून दे रही है।