8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सितमगर सर्दी, कोल्ड-डे और सर्द रात ढा रही कहर

सीजन में पहली बार रात का पारा 8.8 डिग्री
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Mahendra Trivedi

•

Updated: 4 Jan 2023, 9:43 PM IST

सितमगर सर्दी, कोल्ड-डे और सर्द रात ढा रही कहर

सितमगर सर्दी, कोल्ड-डे और सर्द रात ढा रही कहर

पिछले दो दिनों से लगातार 24 घंटे चल रही शीतलहर के चलते कोल्ड-डे के हालात हो गए है। दिन ठंडे और रात में भी कड़क सर्दी से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। एक ही दिन में रात और दिन के तापमान में क्रमश: 2-2 डिग्री की कमी दर्ज की गई। रात का पारा सीजन में पहली बार बुधवार को 8.8 डिग्री और अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री दर्ज किया गया। कोल्ड-डे के कारण लोग दिनभर ठिठुरते दिखे। मौसम विभाग ने सात जनवरी से राहत की उम्मीद जताई है।

बाड़मेर में नए साल से सर्दी पूरे जोरों पर है। लगातार सर्द हवा के चलते धूजणी छूट रही है। सर्दी अब सितमगर हो गई है। गर्म कपड़ों और अलाव से कुछ राहत जरूर मिल रही है। लेकिन तेज सर्द हवा चीरती हुई लग रही है। अब सुबल से लेकर शाम तक मौसम एक जैसा ही महसूस हो रहा है, सर्दी का असर 24 घंटे में कभी भी कम नहीं हो रहा है।

और डूब सकता है तापमान

प्रदेश के कई जिलों में घना कोहरा और भारी शीतलहर के चलते पश्चिमी राजस्थान के जिले भी प्रभावित है। हालांकि बाड़मेर में मौसम विभाग ने कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। लेकिन अन्य जिलों में पड़ रही तेज सर्दी का असर यहां पर भी नजर आ रहा है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि तापमान और नीचे जा सकता है। वहीं 7 जनवरी से पारे में कुछ बढ़ोतरी के संकेत भी मिले हैं।

सर्दी का असर वनस्पति पर भी दिखा

तेज सर्दी और हवा के कारण फूलों पर भी असर दिख रहा है। तेज सर्दी फूलों को सहन नहीं हो रही है। पेड़-पौधों के पत्ते तेज हवा के कारण काले पड़ रहे हैं। वनस्पति सर्दी से प्रभावित हो रही है।