8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

थार में रात में गुलाबी ठंड का दिखने लगा असर, पारा गिरा

रात का पारा 21.8 डिग्री, मौसम में आने लगा बदलाव
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Mahendra Trivedi

•

Updated: 2 Oct 2023, 11:04 PM IST

थार में रात में गुलाबी ठंड का दिखने लगा असर, पारा गिरा

थार में रात में गुलाबी ठंड का दिखने लगा असर, पारा गिरा

बाड़मेर. मौसम में अब बदलाव देखने में आ रहा है। पिछले तीन दिनों से लगातार न्यूनतम तापमान में कमी आ रही है। सोमवार को रात का तापमान 2 डिग्री की गिरावट के साथ 21.8 डिग्री दर्ज किया गया। अल सुबह गुलाबी ठंड का अहसास होने लगा है।

थार में रात में गर्मी का असर पूरी तरह से खत्म हो चुका है। लेकिन दिन में गर्मी सता रही है। दिन का पारा 40 डिग्री के पास और तेज धूप झुलसा रही है। दिन में तेज धूप के कारण सडक़ों पर आवाजाही कम हो रही है।

पारे में आएगी गिरावट

मौसम विभाग का अनुमान है कि आगामी दिनों में अधिकतम तामपान में भी गिरावट आएंगी। अभी न्यूनतम तापमान कम हो रहा है, लेकिन एक-दो दिन में पारा स्थिर हो जाएगा। इसके बाद दिन में हल्के बादलों की आवाजाही के चलते दिन का तापमान करीब 32-34 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।

सामान्य से तीन डिग्री कम रात का पारा

न्यूनतम तापमान सोमवार को सामान्य से तीन डिग्री कम रेकार्ड हुआ है। अक्टूबर महीने के पहले सप्ताह में मौसम में बदलाव देखने में आ रहा है। दूसरी तरफ दिन का पारा सामान्य से एक डिग्री अधिक चल रहा है, सोमवार को 38.9 डिग्री रहा। रात-दिन के तापमान में सोमवार को करीब 17 डिग्री का अंतर दर्ज हुआ।