8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तीन बाद सर्दी के तेवर होंगे तेज, पारा 12 डिग्री तक जाएगा नीचे

मौसम विभाग का अलर्ट, दिन-रात के पारे में आएगी गिरावट
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Mahendra Trivedi

•

Updated: 10 Nov 2022, 10:29 PM IST

तीन बाद सर्दी के तेवर होंगे तेज, पारा 12 डिग्री तक जाएगा नीचे

तीन बाद सर्दी के तेवर होंगे तेज, पारा 12 डिग्री तक जाएगा नीचे

बाड़मेर. मौसम में घुल रही हल्की सर्दी तीन बाद चमकने वाली है। मौसम विभाग ने संकेत दिए है कि 15 नवम्बर से सर्दी का असर तेज हो जाएगा। पारे में गिरावट की शुरूआत शुक्रवार से होने की संभावना जताई गई है।

बाड़मेर में सर्दी का असर अभी केवल सुबह-शाम ही है। मौसम में बदलाव जरूर दिख रहा है, लेकिन तापमान सामान्य से अधिक चल रहा है। बाड़मेर में गुरुवार को अधिकतम 34.0 व न्यूनतम 20.1 डिग्री रेकार्ड किया गया।

दो दिनों से बादलों की आवाजाही

आसमान में पिछले दो दिनों से बादलों की आवाजाही चल रही है। लेकिन तेज धूप निकल रही है। वहीं रात का तापमान अभी सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा चल रहा है। इसके कारण सर्दी अभी हल्की महसूस हो रही है।

आज से तापमान में आएगी गिरावट

विभाग की माने तो शुक्रवार से मौसम में बदलाव शुरू हो जाएगा। रात के पारे में तेजी से गिरावट दर्ज की जा सकती है। विभाग ने 15 नवम्बर तक रात के पारे के 12 डिग्री और दिन का तापमान 28-29 डिग्री तक रहने का पूर्वानुमान जताया है।

अभी दिन में गर्म कपड़ों की जरूरत नहीं

बाड़मेर में अभी गर्म कपड़ों की दिन में जरूरत नहीं है। हालांकि रात में लोग स्वेटर पहने दिखते हैं। लेकिन शहरी क्षेत्र में सर्दी का अधिक असर नहीं दिख रहा है। सर्दी में बाड़मेर शहर में लगने वाले ऊनी कपड़ों का बाजार भी अभी सूना ही दिख रहा है। सर्दी बढऩे के साथ यह बाजार गुलजार नजर आएगा। शहर के बाजारों में गर्म कपड़ों की खरीदारी अभी शुरू नहीं हुई है। बाजार में ऊनी कपड़ों की दुकानें सज चुकी है। सर्दी तेज होने पर खरीदारी जोर पकड़ेगी।