8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तेज सर्द हवा से ठिठुरा थार, न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री, छाया रहा कोहरा

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सर्दी का असर अभी कम नहीं होगा। तापमान में और कमी आ सकती है। तेज हवा भी आगामी तीन-चार दिनों तक लगातार चलने की संभावना है। इसके कारण रात के साथ दिन के तापमान में भी कमी आ सकती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Mahendra Trivedi

•

Updated: 24 Jan 2024, 9:33 PM IST

बाड़मेर में सुबह काफी घना कोहरा छाया रहा।

बाड़मेर में सुबह काफी घना कोहरा छाया रहा।

थार में सर्दी का पलटवार हुआ है। कुछ दिनों से सर्दी से मिली राहत बुधवार को काफूर हो गई। बीती रात से तेज सर्द हवा का दौर शुरू हो गया, जो लगातार चला। तेज हवा के चलते रात के तापमान में करीब 3 डिग्री की गिरावट के साथ 7.5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं दिन के पारे में एक डिग्री की कमी आई और 26.5 डिग्री सेल्सियस रेकार्ड हुआ। कई दिनों बाद कोहरा भी लौट आया।

बाड़मेर में कुछ दिनों से दिन का तापमान लगातार चढ़ रहा था। इसी बीच न्यूनतम तापमान भी दहाई के आंकड़े से निकलकर ऊपर की ओर चढऩे लगा। लेकिन मंगलवार शाम से तेज सर्द हवा शुरू हो गई। जिससे रात का तापमान सामान्य से भी तीन डिग्री नीचे आ गया। रात में ही कोहरा आना शुरू हो गया। वहीं हवा ने ठिठुरा दिया।

पूरे दिन कोहरे का असर

बाड़मेर में काफी दिनों बाद फिर से कोहरा लौटा। सुबह काफी घना कोहरा छाया रहा। इसके चलते हाइवे पर विजिबिलिटी काफी कम हो गई। वाहन चालक हैडलाइट जलाकर चलते दिखे। वहीं शहर में भी कोहरे का असर पूरे दिन देखा गया।

दिन में ठिठुरते रहे लोग

सर्दी का असर काफी कम बाद फिर से पलटवार के चलते लोग ठिठुरते दिखे। वहीं लबादे और स्वेटर-जैकेट दिन में लोग पहने नजर आए। जबकि पिछले दो-तीन दिन पहले तक दिन में गर्म कपड़ों की जरूरत काफी हद तक खत्म हो गई थी। अब फिर से हाडक़ंपा देने वाली सर्दी के तेवर के कारण लोग बचाव के जतन करने लगे है।

बना रहेगा सर्दी का जोर

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सर्दी का असर अभी कम नहीं होगा। तापमान में और कमी आ सकती है। तेज हवा भी आगामी तीन-चार दिनों तक लगातार चलने की संभावना है। इसके कारण रात के साथ दिन के तापमान में भी कमी आ सकती है।