सैनिकों का दल शहीद के घर की माटी को दिल्ली के वार मेमोरियल के लिए अपने साथ लेकर गया। इस मौके पर भोमाराम नेहरा, प्रेम चौधरी, चुनाराम जाखड़, प्रदीप तरड़, गोमाराम सेंवर, तगाराम सियाग सहित दर्जनों युवाओं एवं ग्रामीणों ने भारत माता की जय, शहीद मूलाराम अमर रहे के जयकारों से माहौल को देशभक्तिपूर्ण बना दिया।