धनाऊ थाना क्षेत्र के पूंजासर गांव की सरहद में रविवार को एक व्यक्ति के धारदार हथियार से हमला कर पत्नी की हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।पुलिस के अनुसार पूंजासर गांव की सरहद में एक परिवार में शनिवार आधी रात को किसी बात से गुस्साए पति ने नींद में सो रही पत्नी पर कुल्हाड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद पति भयभीत होकर आत्महत्या करने के लिए पानी के टांके में कूद गया। इस दौरान आसपास के लोगों ने उसको टांके से बाहर निकालकर सेड़वा अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सांचोर रेफर किया। जहां से पुनः बाड़मेर जिला अस्पताल पहुंचाया गया।