8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सर्द हवा ने छुड़ाई धूजणी, रात नहीं दिन ठंडा

-सामान्य से नीचे दर्ज हो रहा दिन का पारा -शीतलहर फिर चलने लगी, दिन में हल्का कोहरा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Mahendra Trivedi

•

Updated: 21 Jan 2023, 9:58 PM IST

सर्द हवा ने छुड़ाई धूजणी, रात नहीं दिन ठंडा

सर्द हवा ने छुड़ाई धूजणी, रात नहीं दिन ठंडा

बाड़मेर. थार में मौसम फिर से बदल रहा है। दो दिन राहत के बाद तेज सर्द हवा से पारा एक बार फिर नीचे जा रहा है। अब दिन ठंडा हो रहा है। शनिवार को बाड़मेर में न्यूनतम तामपान 10.7 व अधिकतम 23.4 डिग्री दर्ज किया गया। दिन में हल्का कोहरा भी रहा। इसके कारण धूप बेअसर दिखी। दिन में भी लोग सर्दी से राहत के लिए अलाव का सहारा लेते दिखे।

बाड़मेर में सुबह से शीतलहर चली। कोहरे का असर घना था, लेकिन सूर्योदय के बाद कुछ हल्का हुआ। फिर भी दिन में धुंध दिखाई दी। तेज हवा के कारण लोग ठिठुरते दिखे। मौसम में बार-बार बदलाव से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है।

दिन में हवा से लुढ़का तापमान

तेज सर्द हवा से दिन का तापमान लुढ़क रहा है। रात का पारा सामान्य चल रहा है। जबकि दिन में शनिवार को तीन डिग्री तक सामान्य से कम दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले दो-तीन दिन में सर्दी के तेवर तेज होने का पूर्वानुमान जताया है। वहीं हवा की गति भी बढ़ सकती है। आसमान में हल्के बादलों की आवाजाही भी इस दौरान बनी रहेगी।

उतार-चढ़ाव रहा पूरे सप्ताह

पिछले सात दिनों में देखा जाए तो मौसम में काफी उतार-चढ़ाव दिखा। गत 15 जनवरी को सर्दी पूरे सितम पर रही। इस बीच फिर से रात का पारा बढऩे लगा और 11 डिग्री को पार कर गया। फिर शनिवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कमी आई। पिछले दो दिनों में अधिकतम तापमान में चार डिग्री की कमी दर्ज हुई है।