8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

थार में घने कोहरे का पहरा, सर्द हवा बढ़ा रही ठिठुरन

कोहरे का असर शाम तक बना रहा। घने कोहरे से कारण हाईवे पर वाहनों की गति धीमी रही। विजिबिलिटी कम होने के कारण वाहन चालक हैडलाइट जलाकर चले।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Mahendra Trivedi

•

Updated: 29 Nov 2023, 9:50 PM IST

घने कोहरे से कारण हाईवे पर वाहनों की गति धीमी रही

घने कोहरे से कारण हाईवे पर वाहनों की गति धीमी रही

थार में सर्दी का असर बढ़ता जा रहा है। जिले में बुधवार को घना कोहरा छाया रहा। सुबह करीब 10 बजे हल्की धूप निकली। इस बीच कोहरे का असर शाम तक बना रहा। घने कोहरे से कारण हाईवे पर वाहनों की गति धीमी रही। विजिबिलिटी कम होने के कारण वाहन चालक हैडलाइट जलाकर चले। बाड़मेर में अधिकतम तापमान 25.4 व न्यूनतम 13.4 डिग्री दर्ज हुआ।

बरसात के बाद से सर्द हवा का जोर बढ़ रहा है। सुबह और शाम को तेज सर्दी का असर देखने में आया है। लोगों को सर्दी से बचाव के लिए जतन करने पड़ रहे है। मौसम में आए बदलाव का असर जनजीवन पर नजर आना लगा है। शहर के बाजार अब शाम को जल्दी बंद हो रहे है और सुबह देरी से खुलने लगे है।
रात के पारे में आएगी कमी
मौसम विभाग ने अगले चार-पांच दिनों में रात के पारे में कमी आने के संकेत दिए है। हालांकि अभी रात-दिन का तापमान सामान्य बना हुआ है। दिन का तापमान 24 डिग्री के आसपास और रात का 13 डिग्री रेकार्ड हो रहा है। मौसम विभाग की माने तो दिन में धूप खिलने से पारे की स्थिरता बनी रहेगी। लेकिन सर्द हवा रात के पारे को ओर कम करेगी।