8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दुष्कर्म के बाद एसिड अटैक से जली महिला की मौत

पचपदरा क्षेत्र के एक गांव में हैवानियत के बाद एसिड अटैक का शिकार हुई विवाहिता ने शुक्रवार को देर रात जोधपुर में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना को लेकर लोगों में आक्रोश फैला हुआ है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Om Prakash Mali

•

Updated: 8 Apr 2023, 8:24 PM IST

मामले में लापरवाही बरतने वाले पुलिस अधिकारियों को निलंबित करने की मांग

मामले में लापरवाही बरतने वाले पुलिस अधिकारियों को निलंबित करने की मांग

पचपदरा. क्षेत्र के एक गांव में हैवानियत के बाद एसिड अटैक का शिकार हुई विवाहिता ने शुक्रवार को देर रात जोधपुर में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना को लेकर लोगों में आक्रोश फैला हुआ है। शुक्रवार को एससी-एसटी समाज व बीजेपी कार्यकताओं की ओर से बालोतरा में विरोध प्रकट किया गया। इसके बाद गंभीर हालत में झुलसी हुई विवाहिता को बालोतरा के एक निजी चिकित्सालय से जोधपुर रेफर किया गया था।

बताया जा रहा है कि परिजनों की ओर से विवाहिता का लापरवाही बरतने वाले पुलिस उपाधीक्षक बालोतरा व पचपदरा और थानाधिकारी बालोतरा व पचपदरा को निलंबित करने, बालोतरा के निजी चिकित्सालय पर कार्रवाई नहीं होने तक शव नहीं उठाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि पचपदरा थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार दोपहर को एक ढ़ाणी में अकेली महिला को देख एक आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया, दुष्कर्म का महिला की ओर से विरोध जताने पर आरोपी ने महिला पर एसिड छिड़क कर आग लगा दी। इसके बाद महिला के रोने-चिल्लाने की आवाज पर आस-पड़ौस के लोग उसे बालोतरा के राजकीय जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे।

यहां पर चिकित्सकों की ओर से प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर किया था, लेकिन परिजन उसे बालोतरा के एक निजी चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां पर उसे भर्ती कर दिया गया। वहां पर करीब 24 घंटे भर्ती रखने के बाद भी उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। इस दरम्यान बीजेपी कार्यकर्ता व एससी-एसटी समाज के लोग भी निजी चिकित्सालय पहुंच गए। उनकी ओर से पुलिस की कार्यप्रणाली व निजी चिकित्सालस के रवैये को लेकर विरोध जताया गया। उसके बाद झुलसी हुई विवाहिता को जोधपुर रेफर किया गया। विवाहिता ने शुक्रवार को देर रात जोधपुर में दम तोड़ दिया।