8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीहर जा रही महिला पानी पीने रुकी तो आ गई मौत

- डाभड़ तालाब पर तैरता मिला महिला का शव ,पुलिस ने शव परिजनों को सौंपा- सिणधरी पुलिस थाना क्षेत्र के डाभड़ गांव का मामला
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Dileep Kumar Dave

•

Updated: 19 Feb 2023, 12:16 AM IST

br1902c20.jpg


सिणधरी बाड़मेर. उपखंड पुलिस थाना क्षेत्र के डाभड़ भाटियान तालाब पर शनिवार को एक महिला का शव तैरता मिलने पर गांव में सनसनी फैल गई। तालाब में शव की जानकारी मिलने पर सिणधरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकाल कर शिनाख्त के लिए परिजनों को सूचना दी। सोशल मीडिया पर शुक्रवार को महिला लापता होने की जानकारी चल रही थी, जिसको लेकर परिजनों को सूचना दी ।

यह भी पढ़ें: स्कूल तो क्रमोन्नत हो गए पर पढ़ाने वाले लगाए ही नहीं

परिजन मौके पर पहुंचे तो महिला की पहचान मांडू देवी पत्नी रामाराम जाट निवासी मोतियोंणीयो का ताला सांजटा पुलिस थाना रीको बाड़मेर के रूप में हुई। पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकालकर सिणधरी राजकीय अस्पताल मोर्चरी में रखवाया।

यह भी पढ़ें: स्कूल मांग रहे पचास लाख, सरकार गई भूल

मृतक महिला के जेठ पेमाराम ने पुलिस में रिपोर्ट पेश कर बताया कि उसके भाई की पत्नी माडु देवी शुक्रवार को घर से होडू में पीहर जाने का बताकर के लिए निकली थी लेकिन जो जिस बस में सवार हुई थी, उसमें से डाभड़ भाटियान पहुंच गई। वहां पर उतर कर वह पानी पीने के लिए डाभड़ तालाब पर गई थी जिसके चलते उसका पैर फिसलने से वह तालाब में डूब गई ,जिससे उसकी मौत हो गई । पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा।