8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जर्जर दीवार ढहने नीचे दबे मजदूर की मौत, जानिए पूरी खबर

- शहर के जटिया का पुराना वास में हादसा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

bhawani singh

•

Updated: 29 Jan 2021, 8:28 PM IST

barmer news

barmer news

बाड़मेर. शहर के जटियों का पुराना वास में शुक्रवार सुबह निर्माणाधीन मकान के पास एक जर्जर दीवार ढह गई और नीचे दबने से एक मजदूर की मौत हो गई। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।


कोतवाल प्रेमप्रकाश ने बताया कि जटियों का वास में एक मकान का निर्माण चल रहा है। यहां निर्माणाधीन मकान में एक जर्जर दीवार अचानक ढह गई। निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे श्रमिक रावताराम पुत्र दूदाराम निवासी मटराला गाला (महाबार) की दीवार के नीचे दबने से मौत हो गई। उसे राजकीय अस्पताल लेकर आए। लेकिन परिजनों ने कोई मामला दर्ज नहीं करवाया।

यह भी पढ़िए, एड्स से घृणा करें, एड्स पीडि़त से नहीं- सुथार
बाड़मेर. एड्स से घृणा करे, एड्स पीडि़त से नहीं। यह बात रिड रिबन क्लब द्वारा एनएसएस एवं एनसीसी के सहयोग से एड्स जनचेतना जागृति करने के लिए आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में शुक्रवार को मुख्य वक्ता डॉ. हुकमाराम सुथार ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि पढ़े लिखे युवा एच.आई.वी. एड्स के प्रति लोगों को जागरूक करें। उन्होंने कहा कि एड्स लाइलाज है इसका बचाव ही उपाय है।

मुकेश पचैरी ने कहा कि हमें अपने रक्त ग्रुप की जानकारी होनी चाहिए तथा एड्स लाइलाज है इनसे बचाव ही उपाय है। प्रो मांगीलाल जैन ने कहा कि एड्स संक्रमित रक्त से दूषित सुई का इस्तेमाल करने से फैलता है इसलिए इनका प्रयोग न करें। प्रो गणपतसिंह ने एड्स एवं कोरोना से संबंधित शंकाओं का संमाधान किया। संचालन रेड रिबन क्लब प्रभारी प्रो डायालाल सांखला ने किया व धन्यवाद एन.सी.सी. प्रभारी प्रो सरिता लीलड़ ने दिया। इस अवसर पर हरीश खत्री एवं मोहनसिंह उपस्थित रहे।