26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कुआं ढहने से 18 फीट गहराई में दबा श्रमिक, देर रात रैस्क्यू जारी

पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मौके पर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Dileep Kumar Dave

•

Updated: 13 Sep 2022, 12:13 AM IST

br1309c18.jpg

बाड़मेर धनाऊ. धनाऊ उपखंड मुख्यालय के ग्राम पंचायत मीठे का तला गांव में सोमवार को 32 फीट गहरे कुएं की खुदाई करते समय एक मजदूर फर्मे ढहने से 18 फीट नीचे दब गया। पुलिस व प्रशासन कई घंटों लोगों के साथ रैस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं।
पुलिस के अनुसार मीठे का तला निवासी रसूल पुत्र वीजा खान के कुआं गहरा करने के लिए मजदूर बीते तीन-चार दिन से काम कर रहे थे। तकरीबन दस फीट तक गहरा कर फर्मा (सीमेंट) बांध दिया था। सोमवार को कुएं में खुदाई का काम चल रहा था। इस दौरान बावड़ीकल्ला निवासी नेहरूराम (45) पुत्र मानाराम फर्मा टूटने से नीचे दब गया। बाहर खड़े उसके साथियों ने कुआं मालिक, आस-पास के लोगों व प्रशासन को सूचना दी। धनाऊ तहसीलदार रूपाराम, एसडीएम रामजी भाई कलबी, धनाऊ थानाधिकारी मीठाराम मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। सूचना मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोग इकटठे हो गए।

यह भी पढे़ं: ोस्ट लंपी की तस्वीरें कर रही हालात बयां |

तहसीलदार रूपाराम के मुताबिक मजदूर करीब दस फीट रेत व मलबे में नीचे दब गया है। उसे आसपास के लोगों की मदद से बाहर निकालने के लिए रैस्क्यू शुरू कर दिया है। स्थानीय लोगों के साथ रैस्क्यू कर रही टीम के सामने फरमा ढहने से बालू मिट्टी खिसकने की चुनौती आ रही है। स्थानीय लोग पहले खिसकती मिट्टी रोकने का प्रयास कर रहे है। जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी, विधायक पदमाराम मेघवाल व पूर्व मंत्री गफूर अहमद मौके पर पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों से बातचीत की और रैस्क्यू ऑपरेशन जल्द पूरा करने को कहा।

यह भी पढे़ं: िसने बढ़ाया बिग्रेड का मान, उसके परिजन को मिलने पहुंचे जनरल राजान

धोरीमन्ना से बुलाए मजदूर
धोरीमन्ना में बीते दिनों हुई एक घटना में मजदूरों ने दो जनों को ङ्क्षजदा निकाला था, उन्हीं श्रमिकों को बुला कर अब रैस्क्यू में मदद ली गई है।