8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वूहान ले रहा ऑन लाइन परीक्षा, 70 विद्यार्थी घर बैठे कर रहे पढ़ाई

  - जनवरी में लौट आए थे विद्यार्थी- परीक्षा पूर्व तैयारी हुई ऑन लाइन- मई माह से जुलाई तक चलेंगी परीक्षाएं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Ratan Dave

•

Updated: 18 Jun 2020, 6:06 PM IST

वूहान ले रहा ऑन लाइन परीक्षा, 70 विद्यार्थी घर बैठे कर रहे पढ़ाई

वूहान ले रहा ऑन लाइन परीक्षा, 70 विद्यार्थी घर बैठे कर रहे पढ़ाई


बाड़मेर .
कोरोना को लेकर विश्व में सर्वाधिक प्रभावित चीन के वूहान शहर की मेडिकल युनिवर्सिटी ने भारत के विद्यार्थियों के लिए ऑन लाइन परीक्षा प्रारंभ कर दी है। बाड़मेर के करीब 70 विद्यार्थी वूहान की वूहान और हाउजोंग युनिवॢसटी से परीक्षा दे रहे है। कोरोना के कारण इनका चीन जाना अभी संभव नहीं है,इसलिए अब पढ़ाई का जरिया ऑन लाइन ही रहा है।
वूहान में कोरोना प्रभाव आते ही जनवरी माह में ही अवकाश किए गए और भारतीय विद्यार्थियों को भेज वापस भेज दिया था। शेष अटके हुए विद्यार्थियों को जनवरी अंत में लाया गया। वूहान के बाद कोरोना भारत में आ गया और भारत में भी लॉक डाउन हो गया। चीन के पांच विश्वविद्यालयों में भारत के मेडिकल के छात्र पढ़ते है। इसमें से वूहान शहर की वूहान और हाऊॅजोंग में बाड़मेर जिले के 70 से अधिक विद्यार्थी है। वूहान से लौटने के बाद करीब एक माह बाद यानि फरवरी अंत तक इनकी पढ़ाई ऑन लाइन प्रारंभ हो गई थी और 27 मई से इनके चैमेस्टर की परीक्षाएं भी ऑन लाइन शुरू की गई है।
ऐसे होती है परीक्षा
ऑन लाइन सॉफ्टवेयर पर विद्यार्थी परीक्षा देने बैठ रहे है। एक प्रश्न के लिए एक मिनट का समय दिया जाता है। साथ ही विडियो कॉल होने की वजह से विद्यार्थी की हरकत पर भी नजर रहती है। इस आधार पर करीब दो से ढ़ाई घंटे के प्रश्नपत्र को हल करना होता है। विद्यार्थी इसमें अन्य मदद लेने की स्थिति में नहीं है और इस आधार पर इनकी मुख्य परीक्षा हो रही है।
प्रायोगिक लौटने पर होंगे
प्रायोगिक परीक्षा विद्यार्थियों के चीन लौटने पर ली जाने की संभावना है। 2 जुलाई जुलाई के एमबीबीएस के 10 चैमेस्टर की परीक्षाएं हो जाएगी। इसके बाद अगला चैमेस्टर सितंबर माह में शुरू होना है। तब तक कोरोना को लेकर स्थितियां तय करेगी की विद्यार्थी लौट पाएंगे या यहीं से परीक्षा देनी होगी।
परीक्षा में परेशानी नहीं
ऑन लाइन पढ़ाई पूरी करवाने के बाद अब हो रही ऑन लाइन परीक्षा में कोई परेशानी नहीं है लेकिन यह एक तरह से सेल्फ स्टडी जैसा हो गया है। इसलिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ रही है। - प्रियंका चौधरी, विद्यार्थी वूहान युनिवर्सिटी
तकनीकी क्षमता बहुत
वूहान में कोरोना को लेकर स्थितियां विकट हो गई थी। ऐसा लगता था कि अब उबरना मुश्किल होगा लेकिन फिर से जिंदगी पटरी पर आ रही है और विद्यार्थियों की पढ़ाई को लेकर पूरी सजगता दिखाई है। ऑन लाइन परीक्षाओं से हमारा चैमेस्टर खराब नहीं हुआ है।- आकाश शारदा, विद्यार्थी