30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

योग स्वस्थ जीवन की कुंजी

योग आपके द्वार अभियान
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Dileep Kumar Dave

•

Updated: 3 May 2021, 1:31 AM IST

योग स्वस्थ जीवन की कुंजी

योग स्वस्थ जीवन की कुंजी

बाड़मेर. योग आपके द्वार अभियान में पथमेड़ा गो चिकित्सालय लालानियों की ढाणी में योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। योगाचार्य हनुमानराम डऊकिया ने बताया कि योग स्वस्थ जीवन की कुंजी है।

स्वच्छ वातावरण में योग करने से शरीर में ऑक्सीजन का स्तर बढ़ जाता है, जो स्वास्थ्य के लिए ढाल का काम करता है। गाय भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति की वाहक है। पंचगव्य स्वास्थ्य के लिए उपयोगी एवं कारगर औषधि के रूप में कार्य करती है। चिमा राम जांदू,चुना राम जांदू, कवराराम जाखड़, कंवराजसिंह सोढ़ा, अशोक मायला,रमेश,प्रकाश आदि उपस्थित थे।

कोविड संक्रमितों के परिजन के लिए नि:शुल्क आवास व भोजन व्यवस्था का शुभारंभ

बाड़मेर. भारत विकास परिषद मुख्य शाखा, वीर दुर्गादास राठौड़ शाखा व बाड़मेर जन सेवा समिति के संयुक्त तत्वाधान मे स्थानीय सेवा सदन में कोविड के परिजनों के लिए नि:शुल्क आवास व भोजन व्यवस्था का शुभारंभ किया गया।

भारत विकास परिषद के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश मेहता ने कहा कि कोविड मरीजों के परिजनों के लिए यहां नि:शुल्क आवास की व्यवस्था की गई है। बाहर से आने वाले मरीज के परिवार इधर-उधर घूमते हैं तो मरीज के पास रहने से कोविड संक्रमण का खतरा बना रहता है। उनके लिए यह सुविधा लाभदायक सिद्ध होगी।