8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

युवक का अपहरण कर बनाया बंधक, मारपीट कर पिलाया मूत्र

- वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, 15 दिन पुरानी घटना
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Dileep Kumar Dave

•

Updated: 24 Mar 2021, 12:08 AM IST

युवक का अपहरण कर बनाया बंधक, मारपीट कर पिलाया मूत्र

युवक का अपहरण कर बनाया बंधक, मारपीट कर पिलाया मूत्र

सिणधरी बाड़मेर. सिणधरी थाना क्षेत्र में एक युवक को बंधक बनाने के बाद अपहरण कर उसके साथ मारपीट करने और यूरिन पिलाने का एक वीडियो घटना के 15 दिन बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो वायरल होने के बाद सिणधरी थाना पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर दो जनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
सिणधरी थानाधिकारी बलदेवराम चौधरी ने बताया कि प्रार्थी ने पुलिस थाने में रिपोर्ट पेश कर बताया कि उसका पुत्रअइ घर आ रहा था, जिसके पीछे एक लग्जरी कार आई जिसमेें सवार लोगों ने उसके पुत्र को गाड़ी में डाल अगवा कर लिया। गाड़ी में हीराराम व जोगाराम तथा दो अन्य लोग सवार थे। अपहरण के बाद वे उसे सुनसान जगह पर ले गए जहां हाथ-पैर बांध लाठियों व लोहे की चेन से मारपीट की और यूरिन पिलाया ।

युवक का अपहरण किया उस दौरान युवक के जैब में पांच हजार रुपए , मोबाइल, गले में पहना चांदी का फूल व कानों में पहने सोने के लोंग लूटकर ले गए । आरोपियों ने युवक को धमकाया कि उक्त घटना के संबंध में किसी को बताया तो जान से मार देंगे।

युवक को गाड़ी में डालकर मेरे घर के पास फेंक कर चले गए। युवक के चिल्लाने की आवाज सुन परिजन बाहर आए तो युवक के हाथ पैर बंधे हुए थे बेहोशी की हालत में होने के कारण कुछ बता नहीं सका। निजी वाहन से सिणधरी राजकीय अस्पताल में भर्ती करवाया जहां से होश में आने पर घटना के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने पीडि़त के पिता की रिपोर्ट पर मेडिकल करवाकर मामला दर्ज किया। पुलिस की टीम बना अनुसंधान शुरू किया।