8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

युवाओं को समाज में निभानी चाहिए अग्रणी भूमिका

रावणा राजपूत समाज ने किया 51 युनिट रक्तदान
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Dileep Kumar Dave

•

Updated: 24 Jun 2021, 12:35 AM IST

युवाओं को समाज में निभानी चाहिए अग्रणी भूमिका

युवाओं को समाज में निभानी चाहिए अग्रणी भूमिका

बाड़मेर. स्थानीय रावणा राजपूत समाज छात्रावास में बुधवार को आनंदपाल सिंह सांवराद की चतुर्थ पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का आयोजन रावणा राजपूत समाज जिला सभा,नगरसभा, जय भवानी नवयुवक मंडल, मेजर दलपत शक्ति संगठन, चामुंडा सेना के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित हुआ।

मेजर दलपत शक्ति संगठन के जिलाध्यक्ष स्वरूप सिंह पवार ने बताया कि अतिथियों ने आनंदपाल सिंह को श्रद्धांजलि दी। उसके बाद रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया गया।

नगर अध्यक्ष किशन सिंह राठौड़ ने कहा कि युवाओं को समाज में अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए। फरससिंह पंवार ने कहा कि समाज में जागृति आई है।

नगर परिषद सभापति दिलीप माली ने कहा कि समाज में शिक्षा बहुत जरूरी है, युवाओं को शिक्षा पर ध्यान देना चाहिए। जिलाध्यक्ष मुकन सिंह परमार ने कहा कि युवा समाज की रीड की हड्डी है, युवाओं को समाज के वरिष्ठ समाज बंधुओं के मार्गदर्शन में कार्य करना चाहिए।

योगिता सिंह चौहान ने कहा कि पूरे राजस्थान में रक्तदान शिविर आयोजित हो रहे है जो आनंदपाल सिंह को सच्ची श्रद्धांजलि है। सुंदर गिरी महाराज ने कहा कि समाज को नशा प्रवृत्ति का त्याग करना चाहिए। स्वरूप सिंह पवार ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

छात्रावास अधीक्षक सुरेंद्र सिंह दहिया ने बताया कि 51 युनिट रक्तदान किया व 151 युवाओं ने पंजीकरण करवाया। रावणा राजपूत समाज जिला संरक्षक गोवर्धन सिंह राठौड़, जिला महामंत्री फरस सिंह पवार, पूर्व सभापति चैन सिंह भाटी ,उप प्रधान छोटू सिंह पवार, नगर महामंत्री भवानी सिंह सोलंकी , सरपंच नाथू सिंह राठौड़,ओमसिह राठौर, अगरसिह सोलकी, एडवोकेट दान सिंह राठौड़, शंकर सिंह धांधू, चून सिंह विशाला ,भीम सिंह मेंपावत, भीख सिंह राठौड़ आदि मौजूद थे।