7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नारियल जैसा दिखता है ये फल, जमीन पर फैंको तो होता है जोरदार ब्लास्ट, विशेषज्ञ भी हैरान

नारियर की तरह दिखने वाला ये फल फैकने पर कर रहा है जोरदार ब्लास्ट। हादसे में ग्रामीण की उंगली के चीथड़े उड़े। विशेषज्ञों को भी नहीं पता आखिर किस तरह का है ये फल।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बड़वानी

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 29 May 2022, 12:38 PM IST

News

नारियल जैसा दिखता है ये फल, जमीन पर फैंको तो होता है जोरदार ब्लास्ट, विशेषज्ञ भी हैरान

बड़वानी. मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के पलसूद से 7 किमी दूर उमेदड़ा गांव में एक पेड़ पर लगे अजीबो गरीब फल के बारे में पता चला है। नारियल के आकार के दिखने वाले ये फल जमीन पर फेंकने पर जोरदार ब्लास्ट कर रहे हैं। इस अजीब फल के बारे में उस समय पता लगा, जब यहां स्थित डेहरी फलिया में रहने वाले एक ग्रामीण शांतिलाल भायल द्वारा इसे फैका गया तो उनकी उंगलियां ही उड़ गईं। घायल अवस्था में सांतिलाल को उनके परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज चल रहा है।

मामला संदिग्ध लगने पर अस्पताल के चिकित्सकों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को घायल शांतिलाल ने इस पेड़ पर लगे फलों के बारे में बताया तो पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। किसी को युवक की बातों पर यकीन नहीं हुआ। फिर पुलिसकर्मी इसकी तस्दीक करने के लिए खुद उस पेड़ के पास पहुंचे और परीक्षण किया तो सचमुच उस पेड़ पर लगे नारियल के आकार के फल दूर फैंकने पर ब्लास्ट हो रहे थे। पुलिसकर्मी भी इस फल को देखकर हैरान रह गए। इसके बाद पुलिस ने वन अमले को इसकी सूचना दी और संबंधित फलों के सैंपल भी लिए हैं, ताकि पता लगाया जा सके कि, किस वजह से आखिर ये अजीब फल फैंकने पर फट रहे हैं।

यह भी पढ़ें- स्विमिंग पूल में डूबकर 9 साल के बच्चे की मौत, कमाल है- किसी लाइफगार्ड को भनक तक नहीं लगी


खेत की मेढ़ पर लगे पेड़ काटने के दौरान हुआ हादसा

पीड़ित शांतिलाल ने पुलिस को बताया कि, वो खेत की मेढ़ पर लगे गैर जरूरी पेड़ काट रहा था, इसी दौरान एक फल पेड़ से नीचे गिरकर अचानक फट गया, जिसकी चपेट में आने से उसकी एक अंगुली बुरी तरह जख्मी हो गई। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। देखते ही देखते वहां लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। मौके पर मौजूद कुछ लोगों का कहना है कि, पेड़ से नीचे गिरे कई और फल भी जमीन पर पड़े थे और उन्हीं में से कुछ पेड़ पर भी लगे थे। वन अमला भी मौके पर जांचे के लिए पहुंचा, लेकिन वहां मौजूद किसी भी जानकार को ये समझ नहीं आ रहा था कि, आखिर ये पेड़ कौनसा है? इसे लगाया किसने है? और ये फल आखिरकार फूट कैसे रहे हैं?

यह भी पढ़ें- महिला कथावाचक ने साधु पर लगाए छेड़छाड़ के आरोप, बोली- 'महंत नहीं कलंक है', सुलह भी हुई


DFO ने भी ऐसे किसी पेड़ के बारे में पहले कहीं नहीं लुना

इस संबंध में वन विभाग मेणीमाता बीट प्रभारी जगदीश मेहता का कहना है कि, उन्होंने भी मौके का निरीक्षण किया। फलों के कुछ सैंपल भी लिए गए हैं। फल की तस्वीरें लेकर उन्हें जबलपुर वन विभाग को भेज दिया गया है। वहीं, मामले की जांच में जुटे पलसूद थाना प्रभारी भवानी राम वर्मा ने बताया कि, जमीन पर फैकने पर ये फल फट रहे हैं। इनसे एक तरह का सफेद सा धुआं निकल रहा है। फिलहाल, जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। DFO एसएल भार्गव ने भी ऐसे किसी पेड़ को पहले कभी न तो देखा है और न ही इससे पहले कभी इन पेड़ों के बारे में सुना है।


चाइना में पाया जाता है इस तरह का पेड़

मामला सामने आने के बाद वनस्पति विशेषज्ञ और पीजी कॉलेज बड़वानी एसबीएन बीणा सत्य का कहना है कि, अब तक इस तरह के पेड़ चाइना में पाए गए हैं। वहां इस पेड़ का नाम मिलियोढींडड्रोन दिया गया है। ये वही पेड़ है, जिसके फल बम की तरह फटते हैं। इनके फलों में बीज, पाउडर की तरह होते हैं और दबाव पड़ने पर फल फूट जाता है। फल के बीज फटने पर धुएं की तरह दिखाई देते हैं। उनका कहना है कि, पूरी तरह तो स्थितियां जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेंगी, कि यहां जो पेड़ पाया गया है, असल में वो कौनसा है। ऐसे पेड़ अबतक पूरे भारत में कहीं भी नहीं पाए गए हैं। जिले के ही कड़कड़िया में एक और पेड़ ऐसा ही पाया जा चुका है, लेकिन उसके फल सूखने पर अंदर से कड़-कड़ की आवाज करते हैं। हालांकि वो फल फटते नहीं हैं।

ये 5 चीजें आपके पाचन तंत्र तो बनाएंगी मजबूत, वीडियो में जानें