7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महिला कथावाचक ने साधु पर लगाए छेड़छाड़ के आरोप, बोली- ‘महंत नहीं कलंक है’, सुलह भी हुई

महिला कछावाचक ने आरोप लगाया कि, महंत उनसे कंडोम की बात करते हैं...ये संत नहीं बल्कि लंक के नाम पर कलंक हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उज्जैन

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 28 May 2022, 6:08 PM IST

News

महिला कथावाचक ने साधु पर लगाए छेड़छाड़ के आरोप, बोली- 'महंत नहीं कलंक है', सुलह भी हुई

उज्जैन. मध्य प्रदेश के उज्जैन में षट दर्शन संत समाज के अध्यक्ष महंत रामेश्वर दास महाराज पर छेड़छाड़ का आरोप लगा है। इसके बाद फिर उन्हें माफ करने वाली वृंदावन की कथावाचक का वीडियो सामने आया है। सामने आए वीडियो में वो महंत पर आरोप लगाते हुए नजर आई। कछावाचक का आरोप है कि, महंत उनसे कंडोम की बात करते हैं...ये संत नहीं बल्कि लंक के नाम पर कलंक हैं। आपको बता दें कि, सामने आया वीडियो संतों की सभा का है, जब कथावाचक महंत की शिकायत कर रही थी। महंत भी गलती स्वीकार करते हुए कह रहे हैं कि, 'मैं अपने शब्द वापस लेता हूं।'


बताया जा रहा है कि, संत और कथावाचक के बीच चल रहे विवाद को सुलझाने के लिए संत समाज ने शिप्रा नदी के पास दत्त अखाड़े में सभा बुलाई थी। इस दौरान दोनों को बैठाकर समझाइश दी जा रही थी। इसी बीच कथावाचक आक्रोशित हो गई। उन्होंने सभा को बताया कि, संत उनसे अश्लील बातें करते हैं। उनके पास इसके पुख्ता सबूत हैं। इनकी फोन रिकॉर्डिंग भी है। कथावाचक का आरोप है कि, महंत उसे द्रोपदी और चंद्रमा की घटना सुनाकर अश्लील बातें किया करते थे।

यह भी पढ़ें- 90 साल की महिला से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी को निचली अदालत ने कर दिया था बरी, अब हाईकोर्ट ने लिया एक्शन


संत पर लगाए थे गंभीर आरोप

इससे पहले करीब दो दिन पूर्व वृंदावन की कथावाचक ने महंत पर छेड़छाड़ और अश्लील बातें करने का आरोप लगाया था। इसी के साथ पीड़िता ने थाने में एक आवेदन भी दिया था। हालांकि, पुलिस की जांच शुरू होने से पहले आरोपी महंत ने खेद व्यक्त किया, तो कथावाचक ने शिकायत वापस लेकर महंत को माफ भी कर दिया। कथावाचक ने आरोप लगाया था कि, रामेश्वर दास महाराज ने उनके साथ जो हरकत की, उन्होंने इसे लेकर खेद व्यक्त कर लिया है। इसपर उन्होंने महंत को क्षमा कर दिया है। संत समाज ने मुझे समझाया कि, साधु समाज की बदनामी होगी। हमारे कहने पर क्षमा कर दो। मैंने साधु-संतों के कहने पर उन्हें क्षमा किया है।


महंत ने भी लगाए आरोप

जिस समय महिला कथावाचक ने महंत रामेश्वर दास पर छेड़छाड़ के आरोप लगाए थे, तब उसपर प्रतिक्रिया देते हुए महंत रामेश्वर दाम ने भी महिला कथावाचक पर शनि मंदिर की जमीन के लिए उन्हें फंसाने और बदनाम करने के आरोप लगाए थे। संत समाज की बैठक में महंत ने अपनी सफाई में कहा था कि, कथावाचक ने शनि मंदिर की जमीन नहीं मांगी, मैंने झूठ बोला था। जो शादी कथावाचक और ज्ञानेश्वर महाराज के कागज उन्होंने थाने में पेश किए थे, वो भी झूठे हैं। इसके बाद ही कथावाचक ने कहा था कि, उनके और रामेश्वर दास के बीच अब किसी तरह का मनमुटाव नहीं है।

ये 5 चीजें आपके पाचन तंत्र तो बनाएंगी मजबूत, वीडियो में जानें