यहां बता दे कि डिवीजन बैंच ने आरोपी युवक के खिलाफ जमानती वारंट जारी करते हुए कोर्ट में सरेंडर करने का आदेश दिया है। शासकीय अधिवक्ता प्रमोद ठाकरे का कोर्ट से कहना है कि, साल 2018 में दमोह जिले के बरपति ग्राम के रहने वाले युवक अजय उर्फ अज्जू यादव ने 90 वर्षीय वृद्धा के साथ पहले दुष्कर्म किया और फिर इसके बाद उसकी हत्या कर दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, वृद्धा के शरीर पर 7 गंभीर चोटें पाई गई थीं। दमोह जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने आरोपी को गवाहों के अभाव में दोषमुक्त करार देकर बरि कर दिया था।