मौसम वैज्ञानिक पीके साहा के मुताबिक, 2 जून तक प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में हल्की गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। भोपाल-इंदौर में उमस रहेगी। नर्मदापुरम, उज्जैन समेत पश्चिमी मध्यप्रदेश में तापमान में हल्की बढ़त हो सकती है। हालांकि, उन्होंने ये भी बताया किस आगामी दो हफ्तों तक इन इलाकों में भी ज्यादा बारिश की कोई संभावना नहीं है। सिर्फ जबलपुर, ग्वालियर, सागर और छत्तीसगढ़ से सटे इलाकों में ही हल्की बारिश होगी। नमी तो आ रही है, लेकिन इंदौर-भोपाल में इसका ज्यादा असर नहीं है। 9 जून तक यही स्थिति रहेगी। इसके बाद से हल्की बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है।