आयु छपवाना बाल विवाह रोकने में मददगार
जबकि निमंत्रण पत्र में आयु छपवाना बाल विवाह रोकने में मददगार साबित होता है। अगर किसी कार्ड में वर-वधू की उम्र सही नहीं होती तो जागरूक लोग प्रशासन तक शिकायत पहुंचा देते हैं। पंडित, बैंडवाले, टैंटवाले, हलवाई भी कार्ड में उम्र देखकर प्रशासन को सूचित कर देते हैं। नियमानुसार बाल विवाह में शरीक पाए जाने पर इन पर भी कार्रवाई का प्रावधान है। प्रशासन भी कार्ड में उम्र देखकर वर-वधू के उम्र संबंधित दस्तावेज जांचता है और लड़के की उम्र 21 एवं लड़की उम्र 18 वर्ष से कम होने पर बाल विवाह रुकवाने व समझाइश करता है। कम उम्र में विवाह हमारी लाडो के जीवन एवं सेहत के लिए अभिशाप है। निमंत्रण पत्र छापने वाले इन दिनों कार्ड छापने में व्यस्त हैं। 18 अप्रैल को अक्षय तृतीया के बाद 30 अप्रैल को पीपल पूर्णिमा का सावा रहेगा।