
कोरोना वायरस: बीमारियों से बचाव के लिए स्वच्छ रहें, साफ-सफाई रखें
जयपुर। भारत समेत 25 से अधिक देशों में दस्तक दे चुके कोरोना वायरस के संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इस आतंकवाद से भी अधिक खतरानाक माना है। इस वायरस से बचाव के लिए साफ-सफाई रखना भी बेहद जरुरी है। संक्रमित बीमारियों से बचाव के लिए स्वच्छ रहना सबसे अधिक जरुरी है।
पर्यटन पर असर
कोरोना वायरस से प्रदेश के पर्यटन उद्योग पर असर पड़ा है। जिन देशों में कोरोना के मरीज या संदिग्ध मिले हैं वहां आना-जाना इन दिनों कम हो गया है। लोग इन देशों की यात्रा करने से बच रहे हैं। राजस्थान में भी पर्यटन पर भी इसका असर पड़ा है। विदेशी टूरिस्टों का आंकड़ा कम हो गया है। वहीं खाद्य एवं इलेक्ट्रोनिक्स सामानों की आवक प्रभावित हुई है। चाइना से आनेवाले इलेक्ट्रोनिक पाट्र्स की आवक कम हुई है। वहीं एयरलाइंस कंपनियों ने प्रभावित देशों में उड़ाने रद्द या कम कर दी हैं।
घर के पास साफ-सफाई रखें
मौसमी बीमारियों से बचने के लिए और संक्रमण फैलने से रोकने के लिए ये सावधानियां रखनी चाहिए। साबुन से बार-बार हाथ धोएं। घर के बाहर अल्कोहल आधारित सेनिटाइजर से कीटाणु मार देवें। सर्दी,खांसी या बुखार होने पर डॉक्टर को दिखाएं। संक्रमित मरीज मिले देशों से आए लोग अस्पताल में जांच करवाएं।
चीन से आए कई भारतीय
राजस्थान के जयपुर, अलवर, जालोर, अजमेर के किशनगढ़, मकराना, भीलवाड़ा, कोटा समेत कई जिलों के लोग चीन से लौटे हैं। इन लोगों की जांच की पर्याप्त व्यवस्थाएं होनी चाहिए। यह मामला बुधवार को विधानसभा में भी उठा था।
Published on:
13 Feb 2020, 5:36 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.