24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महिलाओं सशक्तीकरण पर ही विकास संभव : राज्यवर्धन सिंह

विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास : चार खेल स्टेडियम की घोषणा
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बस्सी

•

image

Santosh Kumar Dhakar

•

Updated: 30 Sep 2018, 10:43 PM IST

Emphasis on women empowerment

महिला सशक्तीकरण पर जोर

आंतेला. केंद्रीय खेल मंत्री कर्नल राज्यवर्धनसिंह राठौड़ ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में महिला सशक्तीकरण जरूरी है, तभी देश का विकास संभव है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में सरकार ने 5 करोड़ घरेलू गैस कनेक्शन देकर आगे बढ़ाया है। कर्नल राठौड़ रविवार को राउमावि जयसिंहपुरा में विकास कार्यों के उद्घाटन एवं शिलान्यास समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने विराटनगर क्षेत्र में 50—50 लाख रुपए की लागत से चार खेल स्टेडियम बनाने की घोषणा की। विराटनगर विधायक डॉ. फूलचंद भिंडा ने कहा कि भाजपा सरकार ने गांवों मेंं भरपूर विकास कार्य किए हैं। विशिष्ट अतिथि पावटा प्रधान रेखा मीणा, राजनौता सरपंचलाल सिंह, मंडल अध्यक्ष घीसा सिंह शेखावत व प्रधानाचार्य मखनलाल ने विचार व्यक्त किए। ग्रामीणों ने अतिथियों का स्वागत किया। अतिथियों ने नव क्रमोन्नत राउमावि का लोकार्पण सहित विकास कार्यों का उद्घाटन व शिलान्यास किया। संचालन हिम्मत सिंह ने किया। राउमावि लुहाकना खुर्द में भी मंत्री राठौड़ ने विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया। मंत्री ने मां सरस्वती के दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। ग्रामीणों ने पेयजल व खस्ताहाल सड़कों की समस्या से अवगत कराया। प्रधानाचार्य राजेन्द्र एवं सरपंच सुनीता मीणा, कूनेड़ सरपंच राजेश यादव, बजरंगपुरा सरपंच हरिसिंह सिन्धू, लुहाकना सरपंच सुनीता मीणा, लाडाका बास सरपंच मदनलाल यादव, उपेन्द्र सिंह, पूर्व सरपंच नरपत सिंह, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष अनिल शर्मा, पूर्व सरपंच भागीरथ यादव, पूर्व सरंपच रमेश यादव, उपसरपंच सीताराम, धर्मेन्द्र मीणा, सत्येन्द्र सिंह, भानू प्रताप सिंह, ग्राम अध्यक्ष रमेश सैन मौजूद थे।

बनाई चाय, लगाई चुस्की
मंत्री राठौड़़ ने ग्राम बागावास अहिरान में सड़क किनारे गाड़ी रुकवाई एवं दुकानदार से भगोनी लेकर चाय बनाने लग गए। उन्होंने लोगों के साथ चाय की चुस्की के साथ चर्चा की।
विराटनगर. केन्द्रीय मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने बीलवाड़ी में सड़क नवनीकरण कार्य का उद्घाटन किया। विधायक डॉ. फूलचंद भिंडा, पुरावाला सरपंच सुमन गुर्जर, सरपंच राजेश गुर्जर, रोहिताश सिंधू, प्रदीप सिंह, दिनेश सिंह मौजूद रहे। बीलवाड़ी बस स्टैण्ड पर मंत्री ने अशोक प्रजापत की चाय की दुकान पर चाय बनाई। छीतर मल की ऊंटगाड़ी को रोककर ऊंट को दुलारा।

पावटा. केन्द्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह ने कूनेड़ में ग्रामीण गौरव पथ सहित करीब एक दर्जन विकास कार्यों का लोकार्पण व लाड़ा का बास ग्राम पंचायत में सड़क का शिलान्यास किया। विधायक डॅा. फूलचन्द भिण्डा, प्रधान रेखा मीणा, कूनेड़ सरपंच राजेश देवी यादव, कन्हैया लाल मीणा, जगदीश यादव, उप सरपंच घनश्याम सिंह शेखावत, दशरथ सिंह, भाजपा बालाजी मंडल अध्यक्ष घीसासिंह शेखावत, राजपूत छात्रावास अध्यक्ष नरपत सिंह, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष ऐलन स्वामी, सरपंच संघ अध्यक्ष सूबेदार मामराज सिह गुर्जर, पूर्व उप प्रधान राजेन्द्र सिंह टीटू, सरपंच लाल सिंह शेखावत, पावटा सरपंच पूजा अग्रवाल, कोषाध्यक्ष बद्री प्रसाद चौहान, मूलचन्द कोस्या मौजूद रहे। लोगों ने अतिथियों का स्वागत किया। राठौड़ ने 40 ग्राम पंचायतों में खेल स्टेडियम निर्माण की बात की। श्रीराजपूत शेखावत समाज सत्ताईसा क्षेत्र संरक्षक हरिसिंह शेखावत, प्रागपुरा उपसरपंच महेश स्वामी, सरपंच मदन यादव मौजूद रहे।

मंत्री के सामने विधायक को सुनाई खरीखोटी
पावटा. कूनेड़ में आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम के शुरू होते ही भाजपा नेता मंगल राम सहित कई लोगों ने मंच संचालन कर रहे पूर्व सरपच जगदीश यादव से माइक लेकर मंत्री राज्यवर्धन सिंह के सामने विधायक डॅा.फूलचन्द भिण्डा पर कार्यकर्ताओं को दरकिनार कर जातिवाद फैलाने का आरोप लगाते हुए खरीखोटी सुनाई। पूर्व सरपंच जगदीश यादव, रामेश्वर यादव, नाथूलाल व मंत्री राठौड़ के निजी सचिव दलपत सिंह ने समझाइश कर मामला शांत किया।