पत्रिका को दिया साधुवाद
रेलवे ने बस्सी रेलवे स्टेशन पर सुविधाओं के विस्तार को लेकर राजस्थान पत्रिका के समाचारों को गंभीरता से लेकर रेलवे स्टेशन को अपग्रेड किया है। इनमें रेलवे ने एफओबी निर्माण, प्लेटफार्म ऊंचा करने, टीनशेड का बदलने, आईपीआईएस सिस्टम, लाइनों का विद्युतीकरण, प्लेटफार्म पर लाइटें लगाने सहित अन्य कार्य हुए हैं। इनमें से कई कार्य जारी हैं। स्थानीय निवासियों और यात्रियों ने सुविधाओं में विस्तार को लेकर पत्रिका को साधुवाद दिया है।