7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर-दिल्ली नेशनल हाइवे पर हादसा, ट्रक-कार भिडं़त, विदेशी महिला पर्यटक हुई घायल

5 घायल जयपुर रैफर, ट्रक में जा घुसी कार

less than 1 minute read
Google source verification

बस्सी

image

Arun Sharma

Jan 02, 2020

जयपुर-दिल्ली नेशनल हाइवे पर हादसा, ट्रक-कार भिडं़त, विदेशी महिला पर्यटक हुई घायल

जयपुर-दिल्ली नेशनल हाइवे पर हादसा, ट्रक-कार भिडं़त, विदेशी महिला पर्यटक हुई घायल

कोटपूतली. जयपुर दिल्ली राजमार्ग पर पूतली के निकट 220 केवी विद्युत उप केन्द्र के सामने गुरुवार शाम कार की ट्रक से टक्कर होने से इसमें सवार एक विदेशी महिला सहित पांच जने घायल हो गए। हादसे के बाद राजमार्ग पर कुछ देर यातायात बाधित रहा। इनको जयपुर रैफर कर दिया। पुलिस के अनुसार जयपुर की तरफ से आ रही कार विद्युत उप केन्द्र के सामने उससे आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। इससे कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कार में सवार मैक्सिको निवासी महिला डी ला टोरी नरीइजेन, कार चालक एमबी नसीर निवासी नजफगढ दिल्ली, सचिन कुमावत निवासी सीकर, आसत अली जयपुर व प्रितेश जाट निवासी उड़द जिला झुंझुनू घायल हो गए।
इन्होंने अस्पताल पहुंचाया
भाजपा नेता मुकेश गोयल व भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष दिलीप यादव पावटा की तरफ से आ रहे थे। भीड़ को देखकर मौके पर रुके और विदेशी महिला सहित गम्भीर घायल तीन जनों को अपनी कार से बीडीएम अस्पताल पहुंचाया, यहां इन्हें जयपुर रैफर कर दिया।
विदेशी पर्यटक भी हुई धायल
घायलों में विदेशी महिला दो अन्य की हालत चिंताजनक बताई गई है। कार में सवार लोग पुष्कर से दिल्ली जा रहे थे। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात को सुचारू करवाया।