5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मर्डर: चाय वाले का क्लू निकला काम का, 15 घंटे में पकड़ा गया पत्नी की हत्या का आरोपी पति

एक सप्ताह के दौरान जयपुर में हत्या के दो मामलों में पति ही निकला हत्याराक्लू के आधार पर पुलिस पहुंची आरोपी तक  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बस्सी

•

image

Arun Sharma

•

Updated: 20 Jan 2020, 10:04 PM IST

मर्डर: चाय वाले क्लू निकला काम का, 15 घंटे में पकड़ा गया पत्नी की हत्या का आरोपी पति

मर्डर: चाय वाले क्लू निकला काम का, 15 घंटे में पकड़ा गया पत्नी की हत्या का आरोपी पति

जयपुर/अचरोल। जयपुर में डेढ़ सप्ताह में हुई दो हत्याओं के मामलों में पति ही आरोपी निकला। पिछले दिनों जयपुर में पिछले दिनों प्रताप नगर में एक महिला का हत्यारा पति निकला और अब सोमवार को आमेर थाना इलाके में हुई एक युवती की हत्या के मामले में भी पति ही आरोपी निकला। जयपुर—दिल्ली रोड स्थित नई माता मंदिर के पास सोमवार सुबह युवती का क्षत-विक्षत शव मिलने की घटना का पुलिस ने 15 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि दो साल पहले ही युवती ने लव मैरिज की थी। पति ने पत्नी के चरित्र पर संदेह होने पर उसकी हत्या करना कबूला है। यह बात भी बताई कि वह घंटों फोन में व्यस्त रहती थी। पूरे प्रकरण में शक और सोशल मीडिया कारण सामने आया है।

यूं चायवाले का क्लू निकला काम का
सोमवार सुबह दिल्ली रोड नई माता मंदिर के पास युवती की सिर कुचला शव मिलने की सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। शव के नजदीक स्कूटी खड़ी मिली और हेलमेट पड़ा था। कुछ दूरी पर स्थित एक चाय की थड़ी वाले ने युवती के साथ एक युवक होने की पुष्टि की। स्कूटी रेशमा के नाम से थी। नंबरों के आधार पर रेशमा की मां रेखा के जयसिंहपुरा खोर स्थित घर पहुंचे। मां ने सबसे पहला शक पति अयाज पर जताया, लेकिन किसी और का भी हाथ होने की शंका जताई। बाद में जिला विशेष टीम के कांस्टेबल सुरेन्द्र व हनुमान ने पति अयाज का पता कर उसे पकड़ा। पूछताछ के बाद आरोपी ने हत्या करना कबूल लिया।

दो साल पहले लव मैरिज
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अशोक गुप्ता ने बताया कि घाटगेट स्थित सरायवालों का मोहल्ला निवासी अयाज अहमद को पत्नी रेशमा मंगलानी की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया है। अयाज ने दो वर्ष पहले रेशमा से लव मैरिज की थी। तीन माह पहले ही उनके बेटी हुई थी। पत्नी पर चरित्र संदेह को लेकर दोनों में कहासुनी होती रहती थी। दो बार तलाक देने तक की नौबत आ गई, लेकिन फिर दोनों एक साथ रहने लगे। दो माह से रेशमा जयसिंहपुरा खोर स्थित झूलेलाल कॉलोनी निवासी अपनी मां के पास रह रही थी। अयाज ऑनलाइन फूड डिलेवरी का काम करता है।

रैकी, फिर साजिश के तहत ले गया
पुलिस उपायुक्त राजीव पचार ने बताया कि आरोपी अयाज ने हत्या की साजिश रचते हुए रेशमा को उसकी स्कूटी से कालवाड़ रोड स्थित उनके फ्लैट पर ले गया। यहां झांसा दे उसको बीयर पिलाई। इसके बाद रात करीब 9 बजे स्कूटी से दिल्ली रोड नई माता मंदिर के पास लेकर पहुंचा। यहां उसका गला दबा दिया। बेसुध होकर गिरने पर पत्थर से उसका सिर और मुंह कुचल दिया। पेट्रोल खत्म होने पर स्कूटी घटनास्थल पर ही छोड़ भाग गया।