65 वर्षीय व्यक्ति बना आकर्षण का केन्द्र...
जयपुर जिले के शाहपुरा निवासी 65 वर्षीय व्यक्ति लोगों के आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। इसकी वजह उसके शरीर पर चुंबक (Magnetic Power) की तरह से लोहे की चीजें चिपकना है। बताया जा रहा है कि सीकर, शाजापुर मध्यप्रदेश सहित अन्य स्थानों पर कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) की दोनों डोज लगवाने के बाद लोगों के शरीर पर चम्मच, सिक्के आदि लोहे के सामान चिपकने की खबरें जब बुजुर्ग के 10 वर्ष के पोते हर्ष ने देखी तो शनिवार को उसने भी अपने दादा के शरीर पर चम्मच, सिक्के, प्लेट, चाबियां आदि चिपकाकर देखें तो चुंबक (Magnetic Power) की तरह से शरीर पर चिपक गए। इसके बाद से कस्बा निवासी बाबूलाल स्वामी कस्बे में आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है।