कई जरूरतमंदों को सहयोग किया
उन्होंने बताया कि व्यवसाय अच्छा चलने के बाद जब मुझे धन से जुड़ी समस्या नहीं रही तो लोगों को मदद करने के लिए उन्होंने सामाजिक रूचि को बढ़ावा दिया। कई लोगों को आर्थिक मदद, अन्नदान, गरीब घर के बच्चों की फीस भरना, उनको शिक्षा लेने के लिए प्रेरित करना, ठंड के दिनों में उन्होंने फुटपाथ पर रहने वाले लोगों को कंबल बांटे, निशुल्क वृक्षों का वितरण किया। ऐसे सामाजिक कार्य के दौरान एक राजनीतिक पार्टी में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद भी हासिल किया। मुलायम सिंह (Mulayam Singh) व्यक्ति की बहुत मदद करने में विश्वास करते हैं और "नेता नहीं बेटा" शब्दों में विश्वास करते हैं। वह जनता के जीवन की बेहतरी के लिए जनता की सेवा करना चाहते है। पिछले सात वर्षों से, वह जन कल्याण की सेवा के लिए कई गैर सरकारी संगठनों से जुड़े हुए हैं।