2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्कूलों में प्रवेश और पढ़ाई को लेकर आई खबर, विद्यार्थी हो जाए तैयार

30 तक लिए जाएंगे आवेदन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बस्सी

•

image

Surendra Singh

•

Updated: 17 Jul 2020, 11:32 PM IST

School in Haryana

School in Haryana

कोटपूतली. राजस्थान सरकार की फ्लैगशिप योजना के तहत दूसरे चरण में 167 ब्लॉक में खोले गए महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यमिक विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया english school admission 20 जलुाई से शुरू होगी। क्षेत्र में कस्बे के सरदार उमावि के अलावा राजकीय महात्मा गांधी उच्च माध्यमिक विद्यालय नारहेड़ा में आवेदन अधिक आने पर लॉटरी के जरिए प्रवेश आवेदनों की वरीयता निर्धारित की जाएगी।

प्रवेश का यह रहेगा कार्यक्रम

सरदार उमावि की प्रधानाचार्य मनोरमा यादव ने बताया कि अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में प्रवेश की प्रक्रिया 20 जुलाई से शुरू होगी। आवेदन जमा कराने की अन्तिम तिथि 30 जुलाई निर्धारित की गई है। 31 जुलाई को प्राप्त आवदेनों की सूची चस्पा की जाएगी। इसके बाद निर्धारित सीटों के अनुसार प्रवेश के लिए 2 अगस्त को लॉटरी निकाली जाएगी। प्रवेशित विद्यार्थियों की सूची 4 अगस्त को चस्पा की जाएगी और 5 अगस्त से कक्षाएं प्रारम्भ होगी। वहीं हिन्दी माध्यम के स्कूल पहले ही खुल चुके हैं, लेकिन कोरोना संक्रमण को देखते हुए िफलहाल 30 जुलाई तक शिक्षण कार्य स्थगित किया गया है।

पूर्व विद्यार्थियों को प्रवेश में प्राथमिकता

कस्बे की सरदार उमावि में मनोरमा यादव व नारहेड़ा के अंग्रेजी माध्यम के स्कूल में पूनम यादव को प्रधानाचार्य नियुक्त किया है। कक्षा एक से 8 तक पूर्व में इन स्कूलों में अध्ययनरत विद्यार्थियों प्रवेश में प्राथमिकता दी जाएगी। इसके बाद रिक्त सीटों के लिए आवेदन लिए जाएंगे। इन स्कूलों के ऐसे विद्यार्थी जो किसी कारण से अंग्रेजी माध्यम में नहीं रहना चाहते उन्हें समीप के हिन्दी माध्यम के स्कूल में प्रवेश दिया जाएगा। अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में बच्चों को निशुल्क पाठ्य पुस्तकें, ट्रांसपोर्ट वाउचर, छात्रवृत्ति, निशुल्क साइकिल व लैपटॉप योजनाओं का फायदा मिलेगा। अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में कक्षा 1 से 8 तक संचालित होगी। प्रतिवर्ष एक कक्षा बढ़ेगी। इस तरह चार वर्षो में 12 वीं तक की कक्षाएं अंग्रेजी माध्यम की हो जाएगी। इस सत्र में कक्षा 9 से 12 की कक्षाएं हिन्दी माध्यम में संचालित होगी।

एक से पांच तक होंगे 30 विद्यार्थी

अंग्रेजी माध्यमिक स्कूल में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए आरटीई के तय मानको के अनुसार सेक्शन निर्धारित किए जाएंगे। कक्षा एक से पांच तक 30 तथा कक्षा 6 से 8 तक के 35 और कक्षा 9 से 12 तक 60 विद्यार्थी प्रति सेक्शन में होंगे। यहां राज्यमंत्री व विधायक राजेन्द्र यादव क्षेत्र के प्रयासों से इस ब्लॉक में एक के बजाय दो अंग्रेजी माध्यम के स्कूल स्वीकृत हुए हैं।

इनका कहना है

---क्षेत्र में अंग्रेजी माध्यम के दो स्कूलों के शुरू होने से क्षेत्र में ग्रामीण बालकों को भी शिक्षा के बेहतर अवसर सुलभ होगे। विद्यार्थियों के अलावा अभिभावकों को लाभ होगा।

सुभाषचंद शर्मा, सीबीईओ, कोटपूतली