तूंगा के प्रधान रामफूल बैरवा सबसे अमीर हैं, उनकी चल-अचल संपत्ति पांच करोड़ रुपए से अधिक है। वहीं बस्सी के प्रधान लालाराम सैनी भी दो करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति के मालिक हैं। दूसरी ओर चाकसू, कोटखावदा, जमवारामगढ़ और आंधी के प्रधान शैक्षणिक योग्यता के मामले में साक्षर हैं। उम्र की बात करें तो तूंगा के प्रधान सबसे युवा हैं, जबकि बस्सी के लालाराम सैनी 52 वर्ष की उम्र में प्रधान बने हैं। (कासं )